यूएस ओपन 2026 महिला एकल का फाइनल मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एलेना रायबाकिना और दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी एरिना सबालेंका के बीच रविवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला जाना है। रायबाकिना ने सबालेंका के खिलाफ अपनी रणनीति पर बात की है।

Advertisement

एलेना रायबाकिना ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "हम एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह जानते हैं और एक-दूसरे के खिलाफ कई बार खेल चुके हैं। हां, बस जरूरी मौकों पर आक्रामक रहने की कोशिश करें, उनके पॉइंट तय करने का इंतजार न करें, और रैलियों में टॉप पर रहने की कोशिश करें, तभी आप हावी हो पाएंगे।"

उन्होंने कहा, "मेरा यूएस ओपन में खेलना सौ प्रतिशत पक्का नहीं था। पहले कुछ मैचों में, मैं अपने पैर के बारे में सोच रही थी और सहज नहीं थी। फिर, धीरे-धीरे, मेरा फोकस इस बात पर गया कि मैं कोर्ट पर क्या गलत कर रही थी और मुझे किसमें सुधार करने की जरूरत है। धीरे-धीरे मुझे अपना रास्ता मिल गया। कुछ बहुत मुश्किल विरोधी और शानदार मैच भी थे। मुझे लगता है कि कुछ तो पक्का मेरे पक्ष में हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि फाइनल के दिन, मैं अपना बेस्ट कर पाऊंगी और इससे मुझे सफलता भी मिलेगी।"

रायबाकिना को क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में कुछ ऐसे पल थे जब उन्हें शारीरिक थकान महसूस हुई, लेकिन मैं खुद को यकीन दिलाती रही कि मेरे पास पर्याप्त ऊर्जा है।

उन्होंने कहा, "मेरा यूएस ओपन में खेलना सौ प्रतिशत पक्का नहीं था। पहले कुछ मैचों में, मैं अपने पैर के बारे में सोच रही थी और सहज नहीं थी। फिर, धीरे-धीरे, मेरा फोकस इस बात पर गया कि मैं कोर्ट पर क्या गलत कर रही थी और मुझे किसमें सुधार करने की जरूरत है। धीरे-धीरे मुझे अपना रास्ता मिल गया। कुछ बहुत मुश्किल विरोधी और शानदार मैच भी थे। मुझे लगता है कि कुछ तो पक्का मेरे पक्ष में हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि फाइनल के दिन, मैं अपना बेस्ट कर पाऊंगी और इससे मुझे सफलता भी मिलेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

यूएस ओपन 2026 का फाइनल मुकाबला रायबाकिना और सबालेंका के बीच होने वाला 18वां मुकाबला होगा। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में सबालेंका 10-7 से आगे हैं। रायबाकिना ने इस साल सबालेंका को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। सबालेंका लगातार तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने की कोशिश में हैं, जबकि रायबाकिना की नजर अपने पहले यूएस ओपन खिताब पर है। ऐसे में यह फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार