फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टीम घोषित होने से पहल स्पेन को बड़ा झटका लगा है। एफसी बार्सिलोना के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज पैर में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान लोपेज के दाहिने पैर की पांचवीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर आया था। स्पेनिश चैंपियन टीम ने बताया है कि लोपेज की सर्जरी होगी, लेकिन उनके वापस लौटने का कोई समय नहीं बताया गया है।

Advertisement

सोमवार को बार्सिलोना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "बेटिस के खिलाफ मैच में फर्मिन लोपेज के दाहिने पैर की पांचवीं मेटाटार्सल हड्डी टूट गई। खिलाड़ी की सर्जरी होगी।"

रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ बार्सिलोना की 3-1 की घरेलू जीत में लोपेज को हाफ-टाइम में बदल दिया गया था। क्लब ने एक दिन बाद उनकी चोट की गंभीरता की पुष्टि की।

स्पेन 15 जून को केप वर्डे के खिलाफ अपने फीफा वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 21 जून को सऊदी अरब और छह दिन बाद उरुग्वे का सामना करेगा। ऐसे में 23 वर्षीय लोपेज के पास टूर्नामेंट शुरू होने तक ठीक होने का कोई मौका नहीं बचा है।

लोपेज ने स्पेन के लिए 7 मैच खेले हैं और उन्हें डे ला फुएंते की 26 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा था।

Advertisement

पिछले दो सीजन में लोपेज बार्सिलोना के नियमित खिलाड़ी बन गए हैं, और उन्होंने कैटलन टीम को लगातार दो ला लीगा खिताब जीतने में मदद की है। इस सीजन में सभी प्रतियोगिताओं के 48 मुकाबलों में इस मिडफील्डर ने 13 गोल किए और 17 असिस्ट दिए, जबकि उन्हें दो बार ग्रोइन इंजरी भी हुई थी।

अगर लोपेज वर्ल्ड कप में खेलते, तो यह उनका दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होता, इससे पहले उन्होंने स्पेन के सफल यूरो 2024 अभियान में 28 मिनट तक खेला था।

पिछले दो सीजन में लोपेज बार्सिलोना के नियमित खिलाड़ी बन गए हैं, और उन्होंने कैटलन टीम को लगातार दो ला लीगा खिताब जीतने में मदद की है। इस सीजन में सभी प्रतियोगिताओं के 48 मुकाबलों में इस मिडफील्डर ने 13 गोल किए और 17 असिस्ट दिए, जबकि उन्हें दो बार ग्रोइन इंजरी भी हुई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बार्सिलोना के विंगर लामिन यामल भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आर्सेनल के मिडफील्डर मिकेल मेरिनो का खेलना भी संदिग्ध बना हुआ है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में उनके पैर की चोट की सर्जरी हुई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार