इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल के आखिरी दिन मनु भाकर और सम्राट राणा की जोड़ी को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को चीन के वर्ल्ड नंबर 1 और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन याओ कियानक्सुन और हू काई ने सिर्फ 0.3 अंक से मात दी।

Advertisement

इस सिल्वर मेडल के साथ, भारत मेडल टैली में दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते हैं, जबकि चीन 4 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पहले स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

जर्मनी के म्यूनिख स्थित ओलंपियाशीसेंलागे में मनु और सम्राट की शुरुआत धीमी रही। पांच-पांच शॉट की पहली सीरीज के बाद भारतीय जोड़ी ने कुल 100.0 का स्कोर किया और चार टीमों के फाइनल में तीसरे स्थान पर रही। इसमें सम्राट ने 51.0 और मनु ने 49.0 का स्कोर किया। दूसरी सीरीज में मनु ने अपनी लय पकड़ी और 51.5 का शानदार स्कोर किया, जबकि सम्राट के 49.9 के स्कोर की मदद से यह जोड़ी दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

तीसरी सीरीज के आखिर में भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी के साथ अंकों का अंतर घटाकर सिर्फ 0.1 कर दिया। इसमें मनु ने 51.8 का बेहतरीन स्कोर किया, जबकि सम्राट ने भी 50.7 का एक और अच्छा स्कोर किया। तीन-तीन शॉट की पहली एलिमिनेशन सीरीज के आखिर में दोनों निशानेबाजों ने 2.2 अंकों की बड़ी बढ़त बनाई। इसमें मनु ने 30.9 और सम्राट ने 30.5 का स्कोर किया। वहीं, चीन की जोड़ी 29.7 और 29.4 के स्कोर के साथ पिछड़ गई।

अगली एलिमिनेशन सीरीज में सम्राट ने 31.2 का स्कोर किया, लेकिन मनु अपने 19वें और 20वें शॉट में 9.3 और 8.8 का स्कोर करके चूक गईं, जिससे चीन की जोड़ी को वापसी करने का मौका मिल गया। 21वें शॉट के आखिर में, भारतीयों की 2.2 अंकों की बढ़त खत्म हो गई और याओ तथा हू ने 0.2 अंकों की बढ़त हासिल कर ली। सीरीज के बाद चीन के शेन यिहाओ और बू शुआईहांग को ब्रॉन्ज मेडल विजेता घोषित किया गया।

मनु ने आखिरी सीरीज की शुरुआत 10.6 के स्कोर से की, लेकिन सम्राट सिर्फ 8.8 का स्कोर ही कर पाए, जिससे चीनी जोड़ी की बढ़त और बढ़ गई। याओ ने 23वें शॉट में खुद 8.7 का स्कोर किया, लेकिन हू काई ने तीन शॉट में 10 से ज्यादा का स्कोर करके इसकी भरपाई कर दी। इस बीच, भारतीय जोड़ी बढ़त को सिर्फ 0.3 अंकों तक ही कम कर पाई, जिससे उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया।

Advertisement

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में, दूसरी भारतीय जोड़ी- सुरुचि सिंह और श्रवण कुमार 575-20x के कुल स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रही। इसमें सुरुचि ने 291-11x और श्रवण ने 284-9x का स्कोर किया।

मनु ने आखिरी सीरीज की शुरुआत 10.6 के स्कोर से की, लेकिन सम्राट सिर्फ 8.8 का स्कोर ही कर पाए, जिससे चीनी जोड़ी की बढ़त और बढ़ गई। याओ ने 23वें शॉट में खुद 8.7 का स्कोर किया, लेकिन हू काई ने तीन शॉट में 10 से ज्यादा का स्कोर करके इसकी भरपाई कर दी। इस बीच, भारतीय जोड़ी बढ़त को सिर्फ 0.3 अंकों तक ही कम कर पाई, जिससे उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

चीन की वांग जिफेई और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने गोल्ड जीता, जबकि नॉर्वे की जेनेट हेग ड्यूस्टैड और जॉन-हर्मन हेग ने सिल्वर और चीन की दूसरी जोड़ी हान जियायू और मा सिहान ने ब्रॉन्ज जीता।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार