इल्या इवाश्का ने ब्रिटेन के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैमिश स्टीवर्ट को और पेट्र बार बिर्युकोव ने एलास्टेयर ग्रे को सेमीफाइनल में हराकर एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के पुरुष एकल फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इवाश्का और बिर्युकोव के बीच शनिवार को एकल का फाइनल खेला जाएगा।
शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में इल्या इवाश्का ने हैमिश स्टीवर्ट को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया, जबकि बिर्युकोव ने एलास्टेयर ग्रे को 3-6, 6-4, 7-6 (5) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
बेलारूस के इस खिलाड़ी ने अपनी सटीक सर्विस और साफ-सुथरे शॉट्स की बदौलत इस बढ़त को बनाए रखा और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में स्टीवर्ट ने शानदार वापसी की। स्टीवर्ट ने यह सेट 6-3 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक सेट पूरी तरह से इवाश्का के नाम रहा। इवाश्का ने तीसरा सेट 6-2 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
बेलारूस के इस खिलाड़ी ने अपनी सटीक सर्विस और साफ-सुथरे शॉट्स की बदौलत इस बढ़त को बनाए रखा और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
युगल मुकाबले में भी भारतीयों की उम्मीदें बनी रहीं, क्योंकि आदिल कल्याणपुर और मुकुंद शशिकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी—आयरलैंड के चार्ल्स बैरी और ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ चार्लटन—को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरी भारतीय जोड़ी निकी कलियंडा पूनाचा और साकेत माइनेनी को कजाकिस्तान की पेट्र बार बिर्युकोव और ग्रिगोरी लोमाकिन के हाथों सीधे सेटों में 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।