स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा कि उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल होने वाले 26 खिलाड़ियों के नाम पहले ही तय कर लिए हैं।

Advertisement

डे ला फुएंते ला लीगा में आखिरी राउंड के मुकाबलों के बाद सोमवार को अपनी टीम का नाम बताएंगे। स्पेन के पूर्व खिलाड़ी मारियो सुआरेज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने माना कि टीम के साथ विश्व कप के लिए स्पेन का दृष्टिकोण और रणनीति भी तय हो चुकी है।

Advertisement

उन्होंने माना कि यह मुमकिन है कि वह ऐसे खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं जो पहले स्पेन के लिए नहीं खेले हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीम में तीन गोलकीपर को शामिल करने की ओर भी इशारा किया, जिसका मतलब है कि बार्सिलोना के जोन गार्सिया या रियल सोसिएदाद के एलेक्स रेमिरो में से किसी एक के बाहर होने की संभावना है।

लुइस डे ने उम्मीद जताई है कि जो खिलाड़ी अभी घायल हैं, जैसे निको विलियम्स, लैमिन यामल और मिकेल मेरिनो के बुलाए जाने की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि कुछ खिलाड़ी पहले कुछ मुकाबलों में न खेलें।" उन्होंने बताया कि डैनी ओल्मो ने 2024 यूरोपियन चैंपियनशिप की शुरुआत चोट के साथ की थी और वह यूरोपियन चैंपियनशिप के टॉप स्कोरर थे।

लुइस डे फुएंते ने कहा, "उन्होंने जर्मनी के खिलाफ (मिकेल) मेरिनो को अहम पास दिया, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उस शॉट को लाइन से बाहर कर दिया। उन्हें वहां होना ही था, और यह इंतजार और जोखिम उठाने लायक था।" कोच ने कहा कि वह और उनका कोचिंग स्टाफ हफ्ते में 60 मैच देखते हैं, इसके अलावा अपने साथ-साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों पर भी नजर रखते हैं और साल में लगभग 180 दिन यात्रा करते हैं।

लुइस डे ने उम्मीद जताई है कि जो खिलाड़ी अभी घायल हैं, जैसे निको विलियम्स, लैमिन यामल और मिकेल मेरिनो के बुलाए जाने की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि कुछ खिलाड़ी पहले कुछ मुकाबलों में न खेलें।" उन्होंने बताया कि डैनी ओल्मो ने 2024 यूरोपियन चैंपियनशिप की शुरुआत चोट के साथ की थी और वह यूरोपियन चैंपियनशिप के टॉप स्कोरर थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्पेन ग्रुप-स्टेज के शुरुआती दो मुकाबलों में यामल के बिना खेलने को तैयार है, क्योंकि वह विंगर मसल इंजरी से उबर रहे हैं। स्पेन विश्व कप में अपने अभियान का आगाज 15 जून को केप वर्ड के खिलाफ करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार