मंदिर न्यास श्री नैना देवी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार से खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपाल ने किया। उनके साथ मंदिर के लेखा अधिकारी मनीष सरीन भी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से लगभग 1500 बच्चे भाग लेने के लिए पहुंचे। अंडर-14 खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विधिवत किया गया। वॉलीबॉल और कबड्डी के मैच करवाए गए।

Advertisement

बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीएम धर्मपाल ने कहा कि वे इस प्रतियोगिता में जीत या हार की भावना से अलग होकर खेलें। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि वह इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग दे रहे सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद देते हैं और चाहते हैं कि ये प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित हो और छात्र बड़ी संख्या में भाग लें। वह चाहते हैं कि मंदिर न्यास श्री नैना देवी की स्थापना के अवसर पर आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर लोकप्रिय हो और पूरे राज्य से इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी पहुंचें।

बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीएम धर्मपाल ने कहा कि वे इस प्रतियोगिता में जीत या हार की भावना से अलग होकर खेलें। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार