Odisha CM: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि खेल सिर्फ पदक जीतने, रिकॉर्ड बनाने या हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, टीमवर्क और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करने का भी सबसे बड़ा माध्यम हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री रविवार को राज्य के खेल एवं युवा सेवा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम राज्य में खेलों के भविष्य के विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप और मजबूत कार्ययोजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल विशेषज्ञों, प्रशासकों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा ओडिशा में खेलों के विकास और नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की सफल मेजबानी के कारण ओडिशा को अब वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 में ओडिशा में वर्ल्ड एथलेटिक्स और एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य ने पिछले वर्ष वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की थी, जबकि इसी वर्ष इस प्रतियोगिता के सिल्वर स्तर के आयोजन की मेजबानी भी ओडिशा करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवनेश्वर के गोठापटना में लगभग 1,000 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर विकसित किया जा रहा है। वहीं, जमीनी स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यभर के ब्लॉक स्तर पर 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 में ओडिशा में वर्ल्ड एथलेटिक्स और एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य ने पिछले वर्ष वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की थी, जबकि इसी वर्ष इस प्रतियोगिता के सिल्वर स्तर के आयोजन की मेजबानी भी ओडिशा करेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुख्यमंत्री माझी ने विश्वास जताया कि खेल क्षेत्र वर्ष 2036 तक 'समृद्ध ओडिशा' और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आने वाले वर्षों में ओडिशा केवल खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय चैंपियन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए भी जाना जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार