Sports Minister Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद को उनकी 45वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

मांडविया ने एक्स पर लिखा, "विश्व के महानतम हॉकी खिलाड़ी, 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। वह दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अपने खेल कौशल से उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाया।"

Advertisement

ध्यानचंद का 3 दिसंबर 1979 को दिल्ली में निधन हुआ था। उन्होंने 1928 के ओलंपिक खेलों में भारत को हॉकी में अपना पहला स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी और लगभग तीन दशकों तक सक्रिय रहे थे।

बाद में, ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी टीम को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए, जो कि भारतीय खेल के इतिहास में बड़ी उपलब्धि है।

अपने उल्लेखनीय करियर के बाद, ध्यानचंद 1956 में मेजर के पद से भारतीय सेना से रिटायर हुए। उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

बाद में, ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी टीम को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए, जो कि भारतीय खेल के इतिहास में बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार