Sports Minister Mandaviya: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को पेरिस पैरालंपिक टीम के बचे हुए सदस्यों का भारत लौटने पर सम्मान किया। मंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी अद्भुत उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

Advertisement

मंडाविया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सरकार खिलाड़ियों और कोचों को हर संभव सहायता देती रहेगी ताकि वे अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकें। साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के पैरालंपिक खेलों के लिए पूरी मेहनत और जोश के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए मंडाविया ने बताया कि पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले 84 खिलाड़ियों में से 50 को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत सहायता दी गई थी, जबकि अन्य खिलाड़ी खेलो इंडिया, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र या अन्य सरकारी योजनाओं के जरिए समर्थन प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि भारत का प्रदर्शन हाल के वर्षों में तेजी से आगे बढ़ा है, जो पैरालंपिक खेलों में जीते गए पदकों की संख्या से भी स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि भारत ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में 29 पदक जीते, जबकि टोक्यो 2020 पैरालंपिक में 19 पदक मिले थे, जो एक बड़ी छलांग है।

मंडाविया ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारत की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र भी किया, जिसमें पांच मौकों पर दोहरा पोडियम फिनिश शामिल था। उन्होंने इस बात की भी सराहना कि की 11 खिलाड़ी लगातार दो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने में सफल रहे। इसके अलावा, 12 नए खिलाड़ियों ने अपना पहला पैरालंपिक पदक जीतकर खास छाप छोड़ी। इस आयोजन में पांच नए रिकॉर्ड भी बने, जिनमें एक विश्व रिकॉर्ड और चार पैरालंपिक रिकॉर्ड शामिल थे।

उन्होंने यह भी बताया कि पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक भागीदारी की, जिसमें 46 खिलाड़ी पहली बार शामिल हुए और 32 महिला खिलाड़ियों ने खेलों में हिस्सा लिया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Advertisement

खेल मंत्री ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम की भी घोषणा की है। गोल्ड मेडलिस्ट को 75 लाख, सिल्वर मेडलिस्ट को 50 लाख और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 30 लाख रुपए मिलेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि पेरिस 2024 पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक भागीदारी की, जिसमें 46 खिलाड़ी पहली बार शामिल हुए और 32 महिला खिलाड़ियों ने खेलों में हिस्सा लिया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार