कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा रहा। खासतौर पर महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में 5 गोल्ड मेडल डाले। इन महिला मुक्केबाजों में साक्षी चौधरी का भी नाम शुमार रहा, जिन्होंने 51 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता। हरियाणा के भिवानी स्थित अपने घर पहुंचने पर साक्षी का भव्य स्वागत हुआ।
साक्षी ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि उनके परिजन भारी तादाद में पहुंचकर उनके मेडल जीतने के जश्न मनाने पहुंचे हैं। साक्षी ने कहा कि वह अपना गोल्ड मेडल सभी देशवासियों को समर्पित करना चाहेंगी, क्योंकि वह ग्लासगो में पूरे देश का प्रतिनिधत्व कर रही थीं। साक्षी के अनुसार, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए रवाना होने से पहले अपने माता-पिता से वादा किया था कि वह गोल्ड जीतकर वापस आएंगी और वह ऐसा करने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि अपना वादा पूरा करने की उन्हें काफी खुशी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा रहा। खासतौर पर महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में 5 गोल्ड मेडल डाले। इन महिला मुक्केबाजों में साक्षी चौधरी का भी नाम शुमार रहा, जिन्होंने 51 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता। हरियाणा के भिवानी स्थित अपने घर पहुंचने पर साक्षी का भव्य स्वागत हुआ।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार रहा। रेसलिंग, बैडमिंटन, हॉकी और शूटिंग जैसे अहम खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल जीतने में सफल रहा। 39 में से 10 मेडल देश को भारतीय मुक्केबाजों ने दिलाए। भारतीय मुक्केबाजी टीम का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।