Javelin Throw F64: भारत के दो बार के विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने सोमवार को लगातार पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले पैरा-एथलीट बन गए हैं।

Advertisement

करीब एक महीने पहले नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में देश के लिए सिल्वर जीता था और अब सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक। बस फर्क इतना है कि नीरज ने ओलंपिक में जीता और सुमित ने पैरालंपिक में यह मुकाम हासिल किया।

Advertisement

सोमवार को पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट में न केवल सुमित ने अपने स्वर्ण का बचाव किया, बल्कि 70.50 मीटर के थ्रो के साथ अपने पुराने पैरालंपिक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

73.29 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अंतिल ने अपने पहले थ्रो के साथ मौजूदा पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया, उन्होंने भाला 69.11 मीटर तक फेंका और 2021 में टोक्यो में बनाए गए 68.55 मीटर के अपने रिकॉर्ड में सुधार किया।

उन्होंने अपने दूसरे थ्रो में इसमें और सुधार किया तथा भाला 70.59 मीटर तक फेंका, इस प्रकार उन्होंने स्वर्ण पदक लगभग सुनिश्चित कर लिया, क्योंकि अन्य कोई भी प्रतियोगी उनके पहले थ्रो के करीब नहीं पहुंच सका।

हरियाणा के सोनीपत के 29 वर्षीय अंतिल, जिन्होंने 2023 में पेरिस में विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण और फिर कुछ महीने पहले 2024 में कोबे, जापान में स्वर्ण जीता था।

Advertisement

श्रीलंका के दुलान कोडिथुवाक्कू ने 67.03 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरियन माइकल ने 64.89 के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत के संदीप चौधरी 62.80 के सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे।

पुरुषों की एफ64 श्रेणी में स्वर्ण पदक के लिए टूर्नामेंट से पहले पसंदीदा माने जा रहे सुमित अंतिल इस प्रकार पैरालंपिक खेलों में ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं।

Advertisement

वह झाझरिया और अवनि लेखरा के बाद पैरालंपिक खेलों में कई स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पैरा-खिलाड़ी भी हैं।

इस खास अवसर पर सुमित को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी।

वह झाझरिया और अवनि लेखरा के बाद पैरालंपिक खेलों में कई स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पैरा-खिलाड़ी भी हैं।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार