Indian Davis Cup: भारत के सुमित नागल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के अंतिम दौर में पहुंच गए हैं और ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से सिर्फ एक मैच दूर हैं।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय भारतीय नागल ने केआईए एरेना में एक घंटे चार मिनट तक चले दूसरे क्वालीफाइंग मैच में वाइल्ड कार्ड एंट्री ऑस्ट्रेलियाई एडवर्ड विंटर को 6-3, 6-2 से हराया।
Advertisement
अब सीज़न के शुरुआती ग्रैंड स्लैम में जगह बनाने के लिए वह शुक्रवार को अंतिम दौर में स्लोवाकिया के एलेक्स मोल्कन से भिड़ेंगे।