केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार सुबह नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 44वें संस्करण का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम देशभर के स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित था, जिसका आयोजन पूरे भारत के अलग-अलग स्थानों पर किया गया।

Advertisement

इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "आपका संदेश मरीजों के लिए आशीर्वाद है। वे आपकी बातों का अनुसरण करते हैं। कोरोना काल के दौरान मैं हेल्थ मिनिस्टर था। उस समय डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ ने पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा की। 'संडे ऑन साइकिल' के दौरान हम देश को लगातार स्वदेशी, आत्मनिर्भर और स्वस्थ भारत का संदेश देते रहे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमें साइकिल का उपयोग व्हीकल के रूप में करना चाहिए। साइकिलिंग पॉल्यूशन का सॉल्यूशन है। साइकिलिंग से स्वास्थ्य का मंथन होता है। ये फिट इंडिया का संदेश है। इससे मोटापा कम होता है। साइकिलिंग का मतलब फिटनेस है, फिटनेस का मतलब साइकिलिंग है।"

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए साल 2019 में शुरू किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' का हिस्सा है।

'संडे ऑन साइकिल' का उद्देश्य देशवासियों को हर रविवार योग, साइकिलिंग और खेलकूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

समाज में सामूहिक भागीदारी के साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ ही साइकिलिंग के जरिए प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को भी कम किया जा सकता है।

Advertisement

'संडे ऑन साइकिल' का उद्देश्य देशवासियों को हर रविवार योग, साइकिलिंग और खेलकूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' को न सिर्फ केंद्रीय मंत्रियों, बल्कि दिग्गज कलाकारों और खिलाड़ियों जैसी हस्तियों का भी समर्थन प्राप्त है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार