जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को 'फिट इंडिया' संदेश के साथ 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से व जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने हिस्सा लिया।

Advertisement

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर में डल झील के किनारे किया गया। मनसुख मंडाविया ने अन्य लोगों के साथ साइकिलिंग की।

Advertisement

मनसुख मांडविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत श्रीनगर में डल झील के किनारे एक 'चिंतन शिविर' का आयोजन किया गया। कश्मीर के लोगों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न राज्यों के मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम एक खुशनुमा माहौल में आयोजित किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "तीसरे दिन के अवसर पर रविवार को डल झील पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया गया।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश को समृद्ध राष्ट्र बनना है तो देश के नागरिकों का स्वस्थ रहना जरूरी है। नागरिक फिट रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा। एक स्वस्थ समाज ही 'विकसित भारत' का निर्माण कर सकता है। इस उद्देश्य को सिद्ध करने के लिए हर रविवार देश में 16 हजार से अधिक स्थानों पर 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "तीसरे दिन के अवसर पर रविवार को डल झील पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया गया।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी चिंतन शिविर में उपस्थित थे, और उन्होंने भारत को खेलों का महाशक्तिस्थल बनाने की परिकल्पना की सराहना की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार