Senior Asian Wrestling Championship: ग्रीको-रोमन पहलवान सुनील कुमार ने मंगलवार को जॉर्डन के अम्मान में शुरू हुई 2025 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहले दिन कांस्य पदक जीतकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

Advertisement

कुश्ती महासंघ ने मंगलवार रात एक बयान में बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें ग्रीको-रोमन शैली के पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए।

Advertisement

पुरुषों के 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन में सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में चीनी पहलवान जियाक्सिन हुआंग को विक्ट्री बाय पॉइंट्स (5-1) से हराकर देश के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया।

पोडियम तक पहुंचने के अपने सफर में 25 वर्षीय सुनील कुमार ने ताजिकिस्तान के पहलवान सुखरोब अब्दुलखाएव को हराया। फिर, वह सेमीफाइनल में ईरान के यासीन अली याजदी से हार गए, जिन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान के जलगासबे बर्दीमुरातोव से हारकर रजत पदक जीता।

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में, भारत के नितिन क्वालिफिकेशन राउंड में उत्तर कोरिया के यू चोई रो से 9-0 से हारकर बाहर हो गए। 63 किग्रा वर्ग में, उमेश कजाकिस्तान के सुल्तान असेतुल्य से विक्ट्री बाई सुपीरियरिटी (वीएसयू) के जरिए हार गए, जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने 9-0 की बढ़त बना ली।

पुरुषों के 77 किग्रा वर्ग में, भारत के सागर ठाकरान क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन के अमरो अबेद अलफत्ताह जमाल सादेह से विक्ट्री बाई सुपीरियरिटी के जरिए हार गए। 20 वर्षीय सागर ने क्वालीफिकेशन राउंड में सिंगापुर के आर्यन बिन अजमान के खिलाफ जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद वह जॉर्डन के अपने 25 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी से हार गए, जो सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के अराम वर्दयान से हार गए।

Advertisement

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में, भारत के नितिन क्वालिफिकेशन राउंड में उत्तर कोरिया के यू चोई रो से 9-0 से हारकर बाहर हो गए। 63 किग्रा वर्ग में, उमेश कजाकिस्तान के सुल्तान असेतुल्य से विक्ट्री बाई सुपीरियरिटी (वीएसयू) के जरिए हार गए, जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने 9-0 की बढ़त बना ली।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार