उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में उत्तराखण्ड टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 87वां इंटर-स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी एक नई पहचान बनाने का अवसर है। टेबल टेनिस एक ऐसा खेल है जिसमें न केवल गति बल्कि संतुलन की भी आवश्यकता होती है। इस संतुलन को तकनीक, प्रौद्योगिकी, धैर्य, कौशल और मज़बूत मानसिक शक्ति के साथ बनाए रखना ज़रूरी है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि नेशनल टेबल टेनिस की चैंपियनशिप हो रही है। मैं सभी प्रतिभागियों को बहुत बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। टेबल टेनिस संघ महासंघ का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे राज्य को इसकी मेजबानी का अवसर दिया है और हमारा राज्य अब खेलों की दृष्टि से और खेलों की मेजबानी की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि जहां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था, शानदार आयोजन हुआ, उसका एक अनुभव पूरे देश के खिलाड़ी लेकर गए। इसके साथ साथ अब जो हमारी आइस रिंग बनी है, उसमें राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। टिहरी जो हमारी लेक है, उसमें पूरे वर्ष भर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इस बार के जो राष्ट्रीय खेलों के आयोजन थे, उसमें हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर एक उपलब्धि राज्य के लिए प्राप्त की थी। हमारे खिलाड़ियों का मनोबल नवोदित उदयमान आने वाले भविष्य के जो खिलाड़ी हैं, उनको भी बहुत बड़ी प्रेरणा मिल रही है और देवभूमि अब खेल भूमि के रूप में भी आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि नेशनल टेबल टेनिस की चैंपियनशिप हो रही है। मैं सभी प्रतिभागियों को बहुत बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। टेबल टेनिस संघ महासंघ का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे राज्य को इसकी मेजबानी का अवसर दिया है और हमारा राज्य अब खेलों की दृष्टि से और खेलों की मेजबानी की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान बन रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश में चाहे वह पूर्वोत्तर के राज्य हों या हमारे जैसे हिमालयी राज्य हों या दक्षिण के राज्य हों, सभी को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में तमिल काशी संगमम का आयोजन कराया, जहां बड़ी संख्या में तमिलनाडु के लोग आए और बनारस के लोगों के साथ उन्होंने कई दिनों तक कार्यक्रम किया।'

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार