तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर आर. प्रग्गनानंदा को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रग्गनानंदा को तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण (एसडीएटी) की तरफ से 50 लाख का चेक दिया। प्रग्गनानंदा नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
यह कार्यक्रम चेन्नई स्थित सचिवालय में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रग्गनानंदा ने जीती हुई ट्रॉफी भी मुख्यमंत्री को दिखाई। मुख्यमंत्री ने उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य सरकार इस समय तमिलनाडु को भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता और मेडल जीतने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, पूरे राज्य में खेलों का बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है।
इसी योजना के तहत प्रग्गनानंदा को पहले से ही एसडीएटी की एलीट स्कीम के अंतर्गत सालाना 30 लाख रुपये की मदद मिल रही है। यह स्कीम खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके साथ ही खेलों में निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
यह कार्यक्रम चेन्नई स्थित सचिवालय में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रग्गनानंदा ने जीती हुई ट्रॉफी भी मुख्यमंत्री को दिखाई। मुख्यमंत्री ने उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य सरकार इस समय तमिलनाडु को भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता और मेडल जीतने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, पूरे राज्य में खेलों का बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप के खिताब को जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें राउंड में विंसेंट कीमर को हराकर खिताब को अपने नाम किया। छठे राउंड के बाद प्रग्गनानंदा सबसे निचले पायदान पर चल रहे थे, लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले चारों मैच जीते। वह 2021 के बाद लगातार चार मैच जीतने वाले मैग्रस कार्लसन के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने।