केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया, ने बुधवार को घोषणा की कि तेलंगाना खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा। गेम्स के आठवें संस्करण के नवंबर में होने की उम्मीद है।

Advertisement

तेलंगाना तीन साल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने वाला दूसरा दक्षिण भारतीय राज्य होगा। तमिलनाडु ने 2024 संस्करण की मेजबानी की थी। बिहार ने 2025 में हुए पिछले संस्करण की मेजबानी की थी।

Advertisement

डॉ. मांडविया ने बुधवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सभी क्षेत्रों में बड़े राष्ट्रीय इवेंट्स को आयोजित करने के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, यह सही है कि तेलंगाना को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी का मौका मिले। राज्य के पास इन गेम्स की मेजबानी करने के लिए बुनियादी सुविधाएं और उत्साह है। गेम्स में करीब 8000 एथलीटों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के हिस्सा लेने की उम्मीद है।"

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, "इस साल हमें कुछ अच्छे प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 जापान में हुए एशियन गेम्स के बाद हो रहे हैं, और हमारे एथलीट अपने श्रेष्ठ फॉर्म में होने चाहिए। तेलंगाना में होने वाले गेम्स सेलिब्रेट करने का अच्छा समय होगा क्योंकि आने वाले एथलीट अपने हीरोज को करीब से देख पाएंगे।"

डॉ. मांडविया ने बुधवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सभी क्षेत्रों में बड़े राष्ट्रीय इवेंट्स को आयोजित करने के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, यह सही है कि तेलंगाना को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी का मौका मिले। राज्य के पास इन गेम्स की मेजबानी करने के लिए बुनियादी सुविधाएं और उत्साह है। गेम्स में करीब 8000 एथलीटों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के हिस्सा लेने की उम्मीद है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बिहार एडिशन में 28 श्रेणी में खेल आयोजित हुए थे। 27 खेलों में पदक दिए गए, जबकि ई-स्पोर्ट्स को एक प्रदर्शनी इवेंट के तौर पर पेश किया गया। पिछले संस्करण में छब्बीस रिकॉर्ड बने, जिनमें से 13 राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड थे। ये सभी रिकॉर्ड वेटलिफ्टिंग में बने थे। बाकी मीट रिकॉर्ड थे और एथलेटिक्स में थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार