केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को गुजरात के हनोल से 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 85वें संस्करण की अगुवाई की। यह कार्यक्रम 'नशा मुक्त भारत' थीम और 'फिटनेस को हां कहें, नशे को न कहें' संदेश पर केंद्रित रहा।

Advertisement

युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत आयोजित इस पहल ने भारत के युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान में सबसे आगे रखा। इसमें शामिल लोगों ने नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने की सामूहिक शपथ ली।

'संडे ऑन साइकिल' को एक जन-आंदोलन बताते हुए मनसुख मांडविया ने कहा, "मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री की 'फिट इंडिया मूवमेंट' को आगे बढ़ाने की पहल एक बड़े अभियान में बदल गया है। देश भर में 10,000 से अधिक स्थानों पर युवाओं ने साइकिलिंग के माध्यम से यह संदेश पहुंचाया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किए गए 'संडे ऑन साइकिल' में पूरे भारत में 30 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। दिल्ली में यह बड़ा कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य बातों में से एक 'नशा मुक्त भारत' की सामूहिक शपथ थी, जिसके दौरान 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने नशीले पदार्थों से मुक्त जीवन जीने और अपने परिवारों, दोस्तों और समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

फिटनेस गतिविधियां रविवार सुबह जल्दी शुरू हुईं। सुबह 5:30 बजे तक एक हजार से अधिक नागरिक योग और जुम्बा सहित विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके थे। इसके बाद प्रतिभागियों ने प्रतिष्ठित इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास 5 किलोमीटर की साइकिल सवारी की। कार्यक्रम स्थल पर एक समर्पित गेम जोन भी बनाया गया था, जिसमें कैरम, शतरंज, लूडो और बैडमिंटन के साथ-साथ बैडमिंटन, टग-ऑफ-वॉर (रस्साकशी) और बाधा दौड़ जैसी फिटनेस गतिविधियां शामिल थीं।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर भारतीय अभिनेता और मॉडल सिद्धार्थ निगम, इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी और वर्ल्ड जूनियर टीम ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गुरवीर सिंह और आईआरएस अधिकारी व फिट इंडिया एंबेसडर नरेंद्र कुमार भी शामिल हुए। फिट इंडिया चैंपियन मीनल पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

साइकिलिंग राइड पूरी करने के बाद धूम 3 फिल्म में काम कर चुके सिद्धार्थ निगम ने कहा, "सुबह 5 बजे निकलना और दिल्लीभर में लोगों को इतने जोश और उत्साह के साथ साइकिल चलाते देखना एक शानदार अनुभव था। 'नशा मुक्त भारत' थीम वाले 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' इवेंट से एक मजबूत संदेश मिलता है कि हमें हानिकारक नशों की जगह फिटनेस, कड़ी मेहनत और अपने लक्ष्यों को पाने के जुनून को अपनाना चाहिए। एक खिलाड़ी के तौर पर, जिमनास्टिक्स ने मुझे सिखाया है कि बेहतर इंसान बनने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे ड्रग्स, सिगरेट और शराब से दूर रहें, अपने शरीर का ध्यान रखें और हर दिन कम से कम 30 मिनट फिटनेस के लिए निकालें।"

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर भारतीय अभिनेता और मॉडल सिद्धार्थ निगम, इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी और वर्ल्ड जूनियर टीम ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गुरवीर सिंह और आईआरएस अधिकारी व फिट इंडिया एंबेसडर नरेंद्र कुमार भी शामिल हुए। फिट इंडिया चैंपियन मीनल पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 39 मेडल वाला प्रदर्शन भी बहुत तारीफ के काबिल है और हमारे खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।" 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई), राहगिरी फाउंडेशन और मेरा भारत के सहयोग से किया जाता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार