कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इवेंट की समाप्ति के बाद क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होना है। इस इवेंट के साथ ही ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स आधिकारिक तौर पर समाप्त हो जाएंगे। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारत के अहमदाबाद शहर को आधिकारिक तौर पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए मेजबान शहर के रूप में घोषित किया जाएगा और कॉमनवेल्थ झंडे के साथ बैटन ग्लासगो में मौजूद भारतीय प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं।

Advertisement

हर्ष संघवी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी जल्द ही शुरू होने वाली है। यह एक ऐतिहासिक सेरेमनी होगी। भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान दुनिया को हमारी संस्कृति देखने को मिलेगी। हमारे एथलीटों ने पिछले कुछ दिनों में ग्लासगो में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"

उन्होंने कहा, "अहमदाबाद, भारत के सभी युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए विश्व-स्तरीय, अंतरराष्ट्रीय-ग्रेड स्पोर्टिंग संरचना पूरी तरह से तैयार कर रहा है। यह संरचना सिर्फ अहमदाबाद या गुजरात तक ही सीमित नहीं रहेगा। देश भर का हर युवा एथलीट अपने सपनों को पूरा करने के लिए अहमदाबाद को अपना घर मान सकता है।"

संघवी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं। एक तरफ हमारे देश के बेटे-बेटियां कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक पर पदक जीत रहे थे, और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के लिए बजट आठ गुना बढ़ा दिया। यह साफ तौर पर उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।"

उन्होंने कहा, "अहमदाबाद, भारत के सभी युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए विश्व-स्तरीय, अंतरराष्ट्रीय-ग्रेड स्पोर्टिंग संरचना पूरी तरह से तैयार कर रहा है। यह संरचना सिर्फ अहमदाबाद या गुजरात तक ही सीमित नहीं रहेगा। देश भर का हर युवा एथलीट अपने सपनों को पूरा करने के लिए अहमदाबाद को अपना घर मान सकता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ चौथे स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार