एशियन गेम्स 2026 में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोइंग (नौकायन) खेल के पुरुषों की डबल स्कल्स में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस खास उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतनाम-सलमान को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह और सलमान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका संयम और आपसी तालमेल काबिले-तारीफ रहा। उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।"
संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सतनाम-सलमान को बधाई देते हुए अपने एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई। हमारे रोअर्स का शानदार प्रदर्शन।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर बधाई देते हुए लिखा, "भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एक और मेडल अपने नाम किया। रोइंग में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई। पानी पर की गई कड़ी मेहनत और पक्के इरादे की वजह से इस जोड़ी को पोडियम पर शानदार जगह मिली है। उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें और भी बड़ी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। जय हिंद।"
संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सतनाम-सलमान को बधाई देते हुए अपने एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई। हमारे रोअर्स का शानदार प्रदर्शन।"
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को हार्दिक बधाई। यह सराहनीय उपलब्धि टीम के दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और लड़ने के जज्बे को दर्शाती है। इस गौरवपूर्ण सफलता में टीम के हर सदस्य ने अहम योगदान दिया। भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।"