कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा में तेजस्विन शंकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वह इस खेल में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
भारतीय एथलीट ने आगे कहा, "डेकाथलॉन एक ऐसा खेल है, जो आपको जिंदगी के बारे में सिखाता है। इस खेल में हर मोड़ पर काफी उतार-चढ़ाव होते हैं। किसी इवेंट में आपका विपक्षी खिलाड़ी आपसे अच्छा होता है, तो किसी में आप उससे अच्छे होते हैं। जब तक आखिरी रेस खत्म नहीं हो जाती है तब तक आपको नहीं पता होता है कि क्या होने वाला है। यह खेल आपको सीखता है कि एक समय पर आप एक ही चीज पर ध्यान दीजिए और यही जिंदगी भी है कि आप वर्तमान में रहें। मुझे लगता है कि पिछले 48 घंटों में मैं इस चीज को बेहतर तरीके से कर पाया और इसी वजह से मेडल जीतने में सफल रहा।" तेजस्विन ने अपना यह मेडल अपने समर्थकों और फैंस को समर्पित किया। तेजस्विन ने ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता के सबसे मुश्किल इवेंट में 7,976 प्वाइंट्स हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।