टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर नाश्ते पर मुलाकात की। हरभजन ने उस मुलाकात को बेहद यादगार और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से काफी कुछ सीखने को मिलता है। हरभजन ने सदन की कार्यवाही लगातार स्थगित होने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

Advertisement

हरभजन ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मार्गदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से काफी कुछ सीखने को मिलता है। प्रधानमंत्री ने उनसे और बाकी सांसदों से मुलाकात और बातचीत की। प्रधानमंत्री के साथ रहने पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है।

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर नाश्ते पर मुलाकात की। हरभजन ने उस मुलाकात को बेहद यादगार और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से काफी कुछ सीखने को मिलता है। हरभजन ने सदन की कार्यवाही लगातार स्थगित होने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।

Also Read: LIVE Cricket Score

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने कहा, "बातचीत करके ही मामले सुलझ सकते हैं। अगर बातचीत नहीं होगी और सदन चलेगा नहीं, तो इससे कोई नतीजा निकलेगा नहीं। अगर आप सच में बदलाव लाना चाहते हैं और अगर आपको सच में समस्या है तो आप सदन के अंदर आकर बात क्यों नहीं करते हैं। इस तरह से सदन के बाहर बैठकर तमाशा करने का कोई मतलब नहीं है। यह चीजें करके आप किसी के भी सामने अच्छी छवि पेश नहीं कर रहे हैं। हम इस देश के नागरिक हैं और इसको अच्छा दिखाना हम सभी का काम है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस पार्टी से हैं, देश सबसे ऊपर है। इस तरह से बाहर बैठकर इशू बनाने से बेहतर है कि आप अंदर बैठकर अपनी बात रखिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार