Bajaj Pune Grand Tour: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत सरकार, गुजरात सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सहयोग से आयोजित 'स्पोर्ट्स गवर्नेंस कॉन्क्लेव' को संबोधित किया।

Advertisement

इस कॉन्क्लेव में नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ), राज्य ओलंपिक संघों के प्रतिनिधियों और आईओए कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए, मंत्री ने भारत के खेल इकोसिस्टम के लिए सरकार की स्पष्ट और बिना किसी समझौते वाली प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। इसमें गवर्नेंस सुधारों, प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन, जमीनी स्तर से लेकर एलीट स्तर तक व्यवस्थित प्रतिभा पहचान और पोषण, कोचिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, एकेडमी और लीग में निजी क्षेत्र की भागीदारी का विस्तार करने पर जोर दिया गया।

Advertisement

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में, सरकार ने एक मजबूत संस्थागत नींव रखी है जो भारतीय खेलों में सुधार करने के अपने इरादे को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

उन्होंने कहा, "एक बार जब कोई फैसला ले लिया जाता है, तो सरकार ने उसके कार्यान्वयन में राजनीतिक इच्छाशक्ति और उद्देश्य की स्पष्टता दोनों का प्रदर्शन किया है।" इसके साथ ही उन्होंने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट (एनएसजीए), खेलो भारत नीति, एएनएसएफ मानदंडों में सुधार, और कोच भर्ती प्रणालियों में सुधार जैसी प्रमुख पहलों का हवाला दिया।

मनसुख मांडविया ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि खेल फेडरेशन के भीतर लगातार जारी समस्याओं, जिनमें आंतरिक राजनीति, भ्रष्टाचार, अनुचित चयन परीक्षण, एथलीट्स के साथ अन्याय, गवर्नेंस विवाद और वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं, का अब अंत होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमारे लिए एथलीट और देश की प्रतिष्ठा सबसे ज्यादा जरूरी है। सरकार फेडरेशन की आजादी का सम्मान करती है, लेकिन सभी खेल निकायों को ईमानदारी, पारदर्शिता और एथलीट-केंद्रित शासन के प्रति वही प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए।"

Advertisement

केंद्रीय खेल मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एनएसजीए का प्रभावी कार्यान्वयन फेडरेशन खुद करेंगे और उन्हें निष्पक्ष और समय पर चुनाव, वित्तीय पारदर्शिता, कार्यात्मक एथलीट आयोग, नैतिकता आयोग और निर्धारित शासन मानदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने हर फेडरेशन से अगले 1, 3, 5 और 10 वर्षों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने को कहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल निकायों को पेशेवर तरीके से चलाया जाना चाहिए, जिसमें योग्य सीईओ, वित्तीय विशेषज्ञ, मार्केटिंग पेशेवर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच और विशेष संचालन टीमें हों।

डॉ. मांडविया ने यह भी घोषणा की है कि सरकार जल्द ही प्रमुख नीतिगत पहल शुरू करेगी, जिसमें पारदर्शी और मानकीकृत चयन ट्रायल, 'वन कॉर्पोरेट, वन स्पोर्ट' मॉडल और बेहतर एथलीट कल्याण पैकेज शामिल हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एनएसजीए का प्रभावी कार्यान्वयन फेडरेशन खुद करेंगे और उन्हें निष्पक्ष और समय पर चुनाव, वित्तीय पारदर्शिता, कार्यात्मक एथलीट आयोग, नैतिकता आयोग और निर्धारित शासन मानदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने हर फेडरेशन से अगले 1, 3, 5 और 10 वर्षों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने को कहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल निकायों को पेशेवर तरीके से चलाया जाना चाहिए, जिसमें योग्य सीईओ, वित्तीय विशेषज्ञ, मार्केटिंग पेशेवर, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच और विशेष संचालन टीमें हों।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "एशियन गेम्स 2026 से शुरू होकर, हर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन में लगातार सुधार दिखना चाहिए। राष्ट्रमंडल खेल 2030 भारत के लिए एक ऐतिहासिक सफलता के रूप में उभरना चाहिए, दोनों मेजबान के रूप में और एक खेल शक्ति के रूप में।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार