Frying Pan: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने टेनिस प्रीमियर लीग की सफलता पर खुशी जताई है और इसे टेनिस की लोकप्रियता को बढ़ाने की प्रकिया का एक अहम हिस्सा माना है।

Advertisement

लिएंडर पेस ने कहा, "अहमदाबाद में होना बहुत अच्छा है। मौसम शुरू से ही शानदार है, और यहां टेनिस प्रीमियर लीग का शानदार खेल देखना पूरे देश में टेनिस को बढ़ाने और पॉपुलर बनाने के सपने का हिस्सा है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं सानिया, रोहन, महेश और लीग को समर्थन देने वाले सभी शुक्रगुजार हूं। जब आप खिलाड़ियों को देखते हैं, तो हम जूनियर्स, पेशेवर, लड़के और लड़कियों को एक साथ लाने और एक अंतरराष्ट्रीय फ्लेवर देने में कामयाब रहे हैं। यह बेहद खास है।”

लिएंडर पेस जीएस दिल्ली एसेस के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुए।

उन्होंने कहा, "सीजन बहुत अच्छा चल रहा है। मैं अपनी टीम को लेकर थोड़ा पक्षपाती हूं। दिल्ली एसेस अभी शीर्ष पर है लेकिन अभी भी बहुत टेनिस बाकी है। यहां का फॉर्मेट बहुत मजेदार है।”

जीएस दिल्ली एसेस में अपने रोल के बारे में बात करते हुए पेस ने कहा, "40 साल तक अपने लोगों के लिए खेलना, 20 ग्रैंड स्लैम जीतना और 7 ओलंपिक खेलना एक आशीर्वाद है। अब, बच्चों को मेंटर करना और इस तरह की लीग बनाना ताकि वे दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ कमा सकें, मुकाबला कर सकें और आगे बढ़ सकें, मुझे प्रेरित करता है।”

Advertisement

उन्होंने कहा, "सीजन बहुत अच्छा चल रहा है। मैं अपनी टीम को लेकर थोड़ा पक्षपाती हूं। दिल्ली एसेस अभी शीर्ष पर है लेकिन अभी भी बहुत टेनिस बाकी है। यहां का फॉर्मेट बहुत मजेदार है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे दिन का मैच एसजी पाइपर्स बेंगलुरु और जीएस दिल्ली के बीच खेला गया। दिल्ली एसेस को 49-51 से हार का सामना करना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार