Mumbai Leon Army: टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) की मुंबई लियोन आर्मी फ्रेंचाइजी ने टीपीएल सीजन 5 से पहले सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Advertisement

पिछले सीज़न की फाइनलिस्ट मुंबई लियोन आर्मी देश भर के फैंस से लीग और टीम में अधिक रुचि पैदा करने के लिए बॉलीवुड स्टार को अपने साथ जोड़ रही है।

Advertisement

मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक, हीरा कारोबारी श्याम पटेल ने टीपीएल के सीजन पांच से पहले सोनू सूद के बोर्ड में आने के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “सोनू सूद एक प्रतिभाशाली अभिनेता और फिल्म निर्माता होने के अलावा एक प्रसिद्ध और अच्छे व्यक्ति हैं। सोनू जीवन को बदलने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते हैं और एक फ्रेंचाइजी के रूप में हमें गर्व है कि वो मुंबई लियोन आर्मी का हिस्सा बनेंगे। उनकी उपस्थिति से निश्चित रूप से हमारी टीम को एक नया मुकाम मिलेगा।"

ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जानेेे के बाद सोनू सूद ने कहा कि वह मुंबई लियोन आर्मी और टेनिस प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।

टेनिस प्रीमियर लीग एक शानदार टूर्नामेंट है। लीग ने पहले ही पिछले चार सीज़न में भारत में टेनिस समुदाय को तेजी से बढ़ने में मदद की है। मुझे मुंबई लियोन आर्मी और पूरी लीग का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि टीम के डगआउट में मेरी मौजूदगी से उन्हें लीग के पांचवें सीज़न में ट्रॉफी जीतने में मदद मिलेगी।

Advertisement

लीग के सभी मैचों में पुरुष एकल, महिला एकल, मिश्रित युगल और पुरुष युगल शामिल होंगे और इसमें 80 अंक दांव पर होंगे, प्रत्येक श्रेणी में 20 अंक होंगे।

प्रत्येक टीम लीग चरण में कुल 400 अंक (80 अंक x 5 मैच) खेलेगी। टेनिस प्रीमियर लीग के सभी मैच पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार