जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार की सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। उधमपुर में यह अपनी तरह का पहला मैराथन था। इसका आयोजन देविका स्पोर्ट्स इंडिया के तहत, 'देविका हाफ मैराथन' के नाम से किया गया।
इवेंट में भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने भी सहयोग दिया। उद्घाटन वरिष्ठ अधिकारियों और विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। मैराथन में हर आयु वर्ग के करीब 1,000 धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन को 21-किमी, 10-किमी और 5-किमी की कैटेगरी में बांटा गया था।
विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने आईएएनएस से कहा, "उधमपुर में पहली बार हमें एक मेगा मैराथन देखने को मिली है। यहां के युवाओं ने इस मैराथन को आयोजित किया है जिसमें इंडियन आर्मी और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहा है। इसके अलावा, कई संस्थाओं ने भी इस इवेंट को सफल बनाने के लिए अपने-अपने तरह से सहयोग किया है।"
उन्होंने कहा, "मैं इस इवेंट की सफलता के लिए आयोजक युवाओं और इसमें सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैराथन के माध्यम से फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया है।"
आईएएनएस से बात करते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, "यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। मैराथन में हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह और रोमांच से भाग लिया, जिसमें प्रशासन का भी अहम सहयोग रहा। इस तरह के मैराथन को सहयोग मिलते रहने से 'नशा मुक्ति अभियान' को बढ़ावा मिलेगा और यह मजबूत होगा।"
उन्होंने कहा, "मैं इस इवेंट की सफलता के लिए आयोजक युवाओं और इसमें सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैराथन के माध्यम से फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
देविका स्पोर्ट्स इंडिया से जुड़े लोगों ने बताया कि इवेंट का मुख्य लक्ष्य समाज के सामान्य लोगों और सेना के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और स्वास्थ्य और नशे के प्रति जागरूकता फैलाना है।