भारतीय महिला रेसलर काजल ढोचक ने ग्लोबल स्टेज पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्लोवाकिया में अंडर 20 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 76 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

काजल की इस ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ महिला रेसलिंग के रोमांचक दिन में भारत ने तनु शर्मा और सविता के जरिए दो अहम सिल्वर मेडल भी जीते। 18 साल की काजल ने 76 किलोग्राम चैंपियनशिप मुकाबले में हिस्सा लिया। उन्होंने चीन की जिंगरू सन के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 7-0 से (वीपीओ) जीत हासिल की और विश्व खिताब अपने नाम किया।

इस जीत ने भारत की सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर उनकी पहचान को और मजबूत किया है। काजल के शानदार रिकॉर्ड में पहले से ही 2024 अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप (69 किलोग्राम) और 2025 अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप (72 किलोग्राम) के टाइटल शामिल हैं। काजल ने 2025 में 72 किलोग्राम में गोल्ड जीतने के बाद इस साल अपना वेट क्लास बदला और 76 किलोग्राम में मुकाबला किया। यह भारतीय रेसलर लगातार दूसरी बार अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है। वह अपने देश की दूसरी ऐसी रेसलर हैं, जिन्होंने इस लेवल पर दो बार गोल्ड मेडल जीता है।

पूरे टूर्नामेंट में काजल ने बिना कोई प्वाइंट गंवाए खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने चीन की जिंगरू सन को 7-0 से हराया। यह मुकाबला अंडर 20 एशियन चैंपियनशिप के शुरुआती राउंड के मुकाबले जैसा ही था, जिसे काजल ने जीता था। 2026 में यह उनका लगातार पांचवां गोल्ड मेडल है। इस साल उन्होंने तिराना रैंकिंग सीरीज और एशियन चैंपियनशिप में सातवां स्थान भी हासिल किया था।

इस जीत ने भारत की सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर उनकी पहचान को और मजबूत किया है। काजल के शानदार रिकॉर्ड में पहले से ही 2024 अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप (69 किलोग्राम) और 2025 अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप (72 किलोग्राम) के टाइटल शामिल हैं। काजल ने 2025 में 72 किलोग्राम में गोल्ड जीतने के बाद इस साल अपना वेट क्लास बदला और 76 किलोग्राम में मुकाबला किया। यह भारतीय रेसलर लगातार दूसरी बार अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है। वह अपने देश की दूसरी ऐसी रेसलर हैं, जिन्होंने इस लेवल पर दो बार गोल्ड मेडल जीता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फाइनल में काजल के लगातार दबाव बनाने के कारण सुन शुरू से ही बैकफुट पर रहीं। उन्होंने पहला 'स्टेप-आउट' करके 1-0 की बढ़त बनाई, फिर 'डबल-लेग अटैक' से दो प्वाइंट का 'टेकडाउन' हासिल किया और ब्रेक तक 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे पीरियड में 'ओपन हैंड्स' (खुले हाथों से लड़ने) के लिए सुन को चेतावनी दी गई, जिससे काजल के स्कोर में एक और प्वाइंट जुड़ गया। थकी हुई सुन ने मैट के बीच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन काजल उन्हें बाहर धकेलने और 'टेकडाउन' स्कोर करने में सफल रहीं, जिससे उनकी बढ़त 7-0 हो गई और यही जीत का स्कोर भी रहा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार