यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में भारत ने पहले दिन सकारात्मक शुरुआत की है। वियतनाम के तटीय शहर दा नांग में शनिवार कोटिएन सोन स्पोर्ट्स सेंटर में ग्रीको-रोमन पहलवान सागर सिंह और सूरज अपने-अपने गोल्ड मेडल मुकाबलों में पहुंच गए।

Advertisement

भारत ने 67 किलोग्राम और 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। इन भार वर्गों में दोनों भारतीय पहलवानों ने आक्रामक तेवर और दबाव में भी शांत रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Advertisement

सागर सिंह ने 67 किलोग्राम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती दौरों में रणनीतिक अनुशासन और निरंतरता दिखाते हुए गोल्ड मेडल मुकाबले तक का सफर तय किया। फाइनल में उनका साथ 60 किलोग्राम वर्ग में सूरज देंगे, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

77 किलोग्राम श्रेणी में, कुमार सचिन ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन सेमीफाइनल के एक करीबी मुकाबले में अलीखान दुर्शोनोव से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच, 72 किलोग्राम और 82 किलोग्राम श्रेणियों में भारतीय पहलवान शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ सके।

सागर सिंह ने 67 किलोग्राम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती दौरों में रणनीतिक अनुशासन और निरंतरता दिखाते हुए गोल्ड मेडल मुकाबले तक का सफर तय किया। फाइनल में उनका साथ 60 किलोग्राम वर्ग में सूरज देंगे, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत का ग्रीको-रोमन अभियान रविवार को विभिन्न भार वर्गों में होने वाले क्वालिफिकेशन मुकाबलों के साथ फिर से शुरू होगा। नीरज 55 किलोग्राम श्रेणी में चुनौती की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद 63 किलोग्राम वर्ग में सुमित और 87 किलोग्राम श्रेणी में रोहित अपना दमखम दिखाएंगे। तीनों पहलवानों का लक्ष्य क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार