केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को भारत की आईएसएसएफ वर्ल्ड कप गोल्ड मेडलिस्ट ईशा सिंह और नायब सूबेदार नीरू ढांडा को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

Advertisement

नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था, जो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर बनी हैं। वहीं, ईशा ने चीन के हांग्जू में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में अपनी शानदार प्रगति जारी रखी। यह इस साल इस इवेंट में उनका दूसरा वर्ल्ड कप गोल्ड था।

बातचीत के दौरान, मांडविया ने दोनों खिलाड़ियों को शूटिंग के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिशों में हर संभव समर्थन का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सरकार पूरी कोशिश कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है कि आप हर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में किसी भी तरह से पीछे न रहें। शूटिंग हमारे सबसे महत्वपूर्ण खेलों में से एक है और एलए ओलंपिक 2028, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को देखते हुए हमारे लिए मेडल जीतने वाला एक प्रमुख खेल है। हम बस यही चाहते हैं कि आप लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में भी मेडल जीतें।"

मांडविया ने यह भी कहा कि शूटर्स की उपलब्धियां टॉप्स, नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया और वैज्ञानिक कोचिंग सहायता जैसी पहलों के माध्यम से एथलीट्स के विकास में भारत के लंबे समय के निवेश की सफलता को दर्शाती हैं। जहां अर्जुन अवार्डी ईशा 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (टॉप्स) के कोर ग्रुप का हिस्सा हैं, वहीं नीरू टॉप्स के डेवलपमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं। दोनों 'खेलो इंडिया एथलीट्स' भी रही हैं। ये दोनों खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 की तैयारी भी कर रही हैं।

बातचीत के दौरान, मांडविया ने दोनों खिलाड़ियों को शूटिंग के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिशों में हर संभव समर्थन का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सरकार पूरी कोशिश कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है कि आप हर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में किसी भी तरह से पीछे न रहें। शूटिंग हमारे सबसे महत्वपूर्ण खेलों में से एक है और एलए ओलंपिक 2028, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को देखते हुए हमारे लिए मेडल जीतने वाला एक प्रमुख खेल है। हम बस यही चाहते हैं कि आप लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में भी मेडल जीतें।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीत चुकीं 21 वर्षीय ईशा ने हांग्जू फाइनल में चीन की मजबूत चुनौती को पार किया। पिछले साल, ईशा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना पहला आईएसएसएफ वर्ल्ड कप टाइटल जीता था और उसके बाद दोहा में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने म्यूनिख वर्ल्ड कप में 43 के वर्ल्ड-रिकॉर्ड स्कोर के साथ 25 मीटर पिस्टल का गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार