'यू मुंबा टीटी' ने उभरती हुई पैडलर अहोना रे को 'यूटीटी जूनियर्स सीजन 2' ड्राफ्ट में अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना है। इसके साथ ही, सभी 7 फ्रेंचाइजी ने आगामी ग्रासरूट प्रतियोगिता के लिए अपनी टीमें पक्की कर ली हैं। यह प्रतियोगिता 8 से 19 जुलाई तक गोवा में 'यूटीटी सीजन 7' के साथ आयोजित की जाएगी।

Advertisement

अहोना रे 'डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर दोहा 2026' में लड़कियों के सिंगल्स का खिताब विजेता और राष्ट्रीय और महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता हैं।

अपने दूसरे संस्करण में यूटीटी जूनियर्स एक बार फिर भारत के सबसे होनहार अंडर-15 पैडलर्स को पेशेवर यूटीटी इकोसिस्टम में शामिल करेगा, जिन्हें इस साल की शुरुआत में चेन्नई में आयोजित ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप टेबल टेनिस 2026 से चुना गया था। इस लीग की सात फ्रेंचाइजी में कुल 14 खिलाड़ियों (7 लड़के और 7 लड़कियां) को ड्राफ्ट किया गया है।

ड्राफ्ट किए गए खिलाड़ी अपने साथ डब्ल्यूटीटी यूथ सर्किट और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से हासिल शानदार अनुभव और उपलब्धियां लेकर आए हैं। मौजूदा चैंपियन 'कोलकाता थंडरब्लेड्स' ने वत्सल डुकलान और तिताश चटर्जी की जोड़ी को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि दूसरे राउंड में ड्राफ्ट का क्रम बदलने पर 'दबंग दिल्ली टीटीसी' ने हिमोन मंडल और श्रीजनी चक्रवर्ती को चुनकर अपनी टीम पूरी की।

पहले सीजन की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक, दिव्यांशी भौमिक, हाल ही में 'बटलफ्लाई यूटीटी' टीम में ड्राफ्ट होने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं, जिन्हें यूटीटी सीजन 7 की नीलामी में 'दबंग दिल्ली टीटीसी' ने चुना था।

ड्राफ्ट में, 'अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स' ने सौश्वर्या बनर्जी और आर्या रेडकर को चुना, जबकि 'पीबीजी पुणे जगुआर' ने आरव आचार्य और श्रेया धर को शामिल किया। 'यूपी प्रोमेथियंस' ने निलय पट्टेकर और सुभोमिता बसाक को अपने साथ जोड़ा। वहीं, 'डेंपो गोवा चैलेंजर्स' ने आकाश राजावेलु और श्रीओश्री चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया। 'यू मुंबा टीटी' ने सोमदेव सेनगुप्ता को टीम में शामिल करके इस प्रक्रिया को पूरा किया।

यह प्रतियोगिता यूटीटी के ही फॉर्मेट पर आधारित होगी, जिसमें लीग चरण के दौरान प्रत्येक फ्रेंचाइजी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ एक बार खेलेगी। प्रत्येक मुकाबले में बॉयज सिंगल्स, गर्ल्स सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स का एक-एक मैच होगा। हर जीते गए मैच के लिए टीम को स्टैंडिंग में एक अंक मिलेगा। टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

यूटीटी जूनियर सीजन-2 की टीमें:

अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स: सौस्वर्य बनर्जी, आर्या रेडकर।

दबंग दिल्ली टीटीसी: हिमोन मंडल, श्रीजानी चक्रवर्ती।

डेंपो गोवा चैलेंजर्स: आकाश राजावेलु, श्रीओश्री चक्रवर्ती।

कोलकाता थंडरब्लैड्स: वत्सल डुकलान, तिताश चटर्जी।

पीबीजी पुणे जगुआर: आरव आचार्य, श्रेया धर।

कोलकाता थंडरब्लैड्स: वत्सल डुकलान, तिताश चटर्जी।

Also Read: LIVE Cricket Score

यूपी प्रोमेथियंस: निलय पट्टेकर, सुभोमिता बसाक।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार