ब्राजील के फुटबॉल क्लब वास्को द गामा ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी फकुंडो कोलिडियो को साइन करने के लिए रिवर प्लेट क्लब के साथ समझौता किया है। रियो डी जनेरियो में मेडिकल टेस्ट के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिसंबर 2029 तक के लिए क्लब संग कॉन्ट्रैक्ट करने पर सहमति जताई है।

Advertisement

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वास्को द गामा ने अपने सोशल मीडिया पर कोलिडियो की क्लब की काली और सफेद शर्ट पहने हुए एक फोटो के साथ इस खबर की पुष्टि की।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि वास्को इस अटैकर के इकोनॉमिक राइट्स (आर्थिक अधिकारों) के 50 प्रतिशत हिस्से के लिए 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा। बाकी 50 प्रतिशत खरीदने का विकल्प भी उसके पास होगा। 2023 में इंटर मिलान से आने के बाद कोलिडियो ने रिवर प्लेट क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 86 मैच खेले।

यह कदम वास्को क्लब द्वारा पेड्रो इमैनुएल को अपना नया मैनेजर नियुक्त करने के कुछ हफ्ते बाद उठाया गया है। 51 वर्षीय इमैनुएल ने दिसंबर 2027 तक चलने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और उनके साथ सहायक कोच रुई गोम्स और पेड्रो कोरिया भी शामिल होंगे।वास्को द गामा क्लब ने एक बयान में कहा, "कोच शनिवार से रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल होने के लिए काम शुरू करेंगे और सोमवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"

स्थानीय मीडिया ने बताया कि वास्को इस अटैकर के इकोनॉमिक राइट्स (आर्थिक अधिकारों) के 50 प्रतिशत हिस्से के लिए 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा। बाकी 50 प्रतिशत खरीदने का विकल्प भी उसके पास होगा। 2023 में इंटर मिलान से आने के बाद कोलिडियो ने रिवर प्लेट क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 86 मैच खेले।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्लब डी रेगाटास वास्को द गामा जो शुरू में एक रोइंग क्लब था और बाद में एक मल्टी-स्पोर्ट क्लब बन गया, अब मुख्य रूप से अपनी पुरुष फुटबॉल टीम के लिए जाना जाता है। यह क्लब वर्तमान में ब्राजील फुटबॉल लीग सिस्टम के टॉप टियर 'कैम्पियोनाटो ब्रासीलेइरो सेरी ए' और रियो डी जनेरियो राज्य की प्रमुख लीग 'कैम्पियोनाटो कैरियोका' में खेलता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार