अहमदाबाद के नारनपुरा में करीब 825 करोड़ की लागत से तैयार वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों को न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, बल्कि अहमदाबाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण पिछले साल 14 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।
यह कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों और कोचों के लिए ट्रेनिंग, फिटनेस, मेडिकल और रहने की सुविधाएं देता है। 1.19 लाख वर्ग मीटर में फैले इस कॉम्प्लेक्स में स्विमिंग, टेनिस, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती और जिमनास्टिक सहित 18 खेलों के लिए इनडोर और आउटडोर सुविधाएं हैं। कॉम्प्लेक्स में सात एंट्री गेट, दर्शकों के बैठने की जगह और विज़िटर्स के लिए 900 गाड़ियों की पार्किंग भी है।
खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें यहां ट्रेनिंग से लेकर फिटनेस तक हर तरह की सुविधा मिलती है। इससे बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में सुविधा मिल रही है।
खिलाड़ी गौतम पारिख ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, हमें खाने-पीने और ट्रेनिंग की बहुत ही अच्छी सुविधा दी गई है। इसका उद्देश्य हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाना है।
रोहित ने कहा, "हमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अच्छी डाइट और अच्छी ट्रेनिंग मिलती है। यहां सबसे अच्छे ट्रेनर हैं।"
स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मोनल चौकसी ने कहा, "वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अहमदाबाद के नारनपुरा क्षेत्र में बना है। उसमें एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स भी है। मैं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से बात करता हूं तो यहां जो एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स बनाया गया है, वो अंतरराष्ट्रीय स्तर का है।"
रोहित ने कहा, "हमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अच्छी डाइट और अच्छी ट्रेनिंग मिलती है। यहां सबसे अच्छे ट्रेनर हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
अहमदाबाद में 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होना है। भारत सरकार 2036 में ओलंपिक की मेजबानी अहमदाबाद में ही करना चाहती है और इसके लिए आवेदक कर रही है। इन दोनों वैश्विक आयोजनों में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की भूमिका काफी अहम होगी।