Asian Games: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक के लिए भारत की अदिति अशोक की जमकर सराहना की।

Advertisement

पहले तीन राउंड में आगे चल रही अदिति आखिरी मिनट में पिछड़ गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Advertisement

हालांकि, वह एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं।

उषा बुधवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में राष्ट्रीय खेलों की गोल्फ प्रतियोगिता देखने आई थी।

भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष ने कहा, "राष्ट्रीय खेलों में गोल्फ खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करते देखना एक शानदार अनुभव था। मैंने कभी कोई गोल्फ टूर्नामेंट इतने करीब से नहीं देखा था।

मैंने आज गोल्फ में भी अपना हाथ आजमाया। हमारे खिलाड़ियों, विशेषकर अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं उन्हें उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देना चाहती हूं।"

Advertisement

भारत ने अपने एशियाई खेल 2023 अभियान को 107 पदकों (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य) के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया।

इसने जकार्ता 2018 में पिछले संस्करण में हासिल किए गए भारत के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जहां भारतीय टीम ने 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार