राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरमिडा फर्नांडिस, प्रोफेसर मंगला कपूर सहित कई अन्य को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।

Advertisement

यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाएंगे।

Advertisement

महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को खेल के क्षेत्र में पद्म भूषण दिया जाएगा।

आईएएनएस से बातचीत में विजय अमृतराज ने कहा कि मुझे सचमुच सम्मानित महसूस हो रहा है। भारत सरकार से मिले इस शानदार सम्मान से मैं बेहद उत्साहित और खुश हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। पद्म पुरस्कार बहुत खास होते हैं। मेरे करियर के इस पड़ाव पर पद्म भूषण मिलना वाकई बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं, साथ ही इस महान देश की जनता का भी, जिन्होंने मुझे भारत में और दुनिया भर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद की

अमृतराज ने कहा कि किसी भी खेल में सबसे जरूरी बात यह है कि कम उम्र में ही बच्चों की प्रतिभा की पहचान की जाए, उन्हें मौके दिए जाएं और उनके हुनर को निखारा जाए। जुनून के साथ कड़ी मेहनत और अनुशासन जरूरी है।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री के खेलों को दिए जा रहे समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि जब तक यह पहल शीर्ष स्तर से शुरू होकर देश के हर राज्य तक नहीं पहुंचेगी, तब तक हम अपने यहां मौजूद प्रतिभा का पूरा विकास नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने 2036 ओलंपिक की मेजबानी की उम्मीद पर भी जोर दिया।

सिविल सेवा के क्षेत्र में आरवीएस मणि को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि मुझे इस सम्मान के लिए चुना गया। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सम्मान पाना, मेरे लिए गर्व का पल होगा। मैं अपनी ओर से पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं। यह सम्मान मुझे सिविल और सरकारी सेवा में किए गए कार्यों के लिए मिला है। मणि ने कहा कि कई मौकों पर उन्होंने सत्य के साथ खड़े रहते हुए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन किया, जिसका लंबे समय तक प्रभाव रहा। सरकार ने मेरी ईमानदारी को इस सम्मान से नवाजा है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पद्म श्री दिए जाने पर डॉ. अरमिडा फर्नांडिस ने केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब आप कुछ अच्छा कार्य करते हैं और सरकार उसे प्रोत्साहित करती है, तो यह बहुत सराहनीय है। यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं बल्कि उन सभी का है जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनौतियों से लड़ते हुए उन्होंने अपना ध्यान लक्ष्य पर बनाए रखा।

वहीं, प्रोफेसर मंगला कपूर ने पद्म श्री मिलने पर अपने सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि मुझ जैसी महिला के लिए पद्म श्री तक पहुंचना काफी कठिन रहा है। उन्होंने बताया कि मैंने क्लासिकल म्यूजिक में पीएचडी की है और बीएचयू में लेक्चरर रह चुकी हूं। उन्होंने बताया कि वह दिव्यांगों के लिए कार्य करती हैं और लोगों से जुड़ना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए मिला है। उन्होंने बताया कि एसिड अटैक के बाद उनकी जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही और समाज के लोग उनसे कट गए थे। इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष करना नहीं छोड़ा।

Advertisement

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पद्म श्री दिए जाने पर डॉ. अरमिडा फर्नांडिस ने केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब आप कुछ अच्छा कार्य करते हैं और सरकार उसे प्रोत्साहित करती है, तो यह बहुत सराहनीय है। यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं बल्कि उन सभी का है जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनौतियों से लड़ते हुए उन्होंने अपना ध्यान लक्ष्य पर बनाए रखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, वेल्लापल्ली नटेशन को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है। मैं इसे व्यक्तिगत रूप से मिला सम्मान नहीं मानता। मैंने गरीब लोगों के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए दिन-रात काम किया है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद की है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं। आर्थिक क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस के जरिए हम कमजोर तबके के लोगों को करोड़ों रुपये उपलब्ध करा पाए हैं, जिससे उन्हें सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से बेहतर बनाने में मदद मिली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार