Danish Malewar: मध्‍य क्रम के बल्‍लेबाज दानिश मालेवर की 153 रनों की मैराथन पारी की बदौलत विदर्भ रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन 379 रन बनाने में कामयाब रहा। दिन का खेल खत्‍म होने तक केरल ने भी तीन विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। पांच दिन के इस फाइनल मैच में केरल का तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहेगा जहां पर उनकी उम्‍मीद आदित्‍य सरवटे पर निर्भर होगी जो 66 रन बनाकर क्रीज पर अभी भी मौजूद हैं।

Advertisement

विदर्भ ने दूसरे दिन की शुरुआत चार विकेट पर 254 रनों के साथ की जहां पर मालेवर 138 रन बनाकर नाबाद थे और उनका साथ नाइटवॉचमैन यश ठाकुर दे रहे थे। मालेवर दूसरे दिन लगभग 10 ओवर ही टीम का साथ दे सके और 153 रन बनाकर एनपी बासिल का शिकार बिने जिन्होंने उन्‍हें बोल्‍ड किया। इसके कुछ देर बाद ही ठाकुर भी बासिल की अंदर आती गेंद पर पगबाधा हो गए।

Advertisement

निचले क्रम को ऐपल टॉम और अन्‍य गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया और विदर्भ की टीम 379 रनों पर ऑलआउट हो गई। केरल की ओर से ऐपल टॉम और एमडी निधीष ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा बासिल को दो विकेट मिले।

केरल के लिए यह रणजी ट्रॉफी इतिहास का पहला फाइनल था। लेकिन विदर्भ के दर्शन नालकंडे उनको गहरा आघात पहुंचाने के लिए तैयार थे। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर नालकंडे ने रोहन कुन्‍नुमल को शून्‍य के स्‍कोर पर बोल्‍ड कर दिया। नालकंडे यहीं नहीं रूके, अपने दूसरे ही ओवर में उन्‍होंने दूसरे ओपनर अक्षय चंद्रन को भी 14 रनों के स्‍कोर पर बोल्‍ड कर दिया। 14 रनों पर दो विकेट गंवाकर केरल की हालत खराब थी, लेकिन यहां से आदित्‍य सरवटे और अहमद इमरान के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की अहम साझेदारी हुई। हालांकि ठाकुर ने इस साझेदारी को शतकीय नहीं होने दिया और इमरान को पवेलियन की राह दिखा दी।

निचले क्रम को ऐपल टॉम और अन्‍य गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया और विदर्भ की टीम 379 रनों पर ऑलआउट हो गई। केरल की ओर से ऐपल टॉम और एमडी निधीष ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा बासिल को दो विकेट मिले।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार