Vinesh Vinesh: हरियाणा स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मला बूरा को खेलने से रोका गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में ओलंपियन विनेश फोगाट ने निर्मला का पक्ष लिया है। उन्होंने फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इसमें 'गुंडे-बदमाशों' को बैठा दिया गया है।

Advertisement

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निर्मला बूरा रोते हुए नजर आ रही हैं। विनेश ने इस वीडियो के साथ लिखा, "निर्मला बूरा हरियाणा की एक अत्यंत सम्मानित और उपलब्धि-सम्पन्न खिलाड़ी हैं। वे भीम अवार्डी, कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट, एशियन चैम्पियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट और 20 बार सीनियर नेशनल मेडलिस्ट रही हैं, जिनमें से 14–15 गोल्ड मेडल सिर्फ सीनियर नेशनल स्तर पर हैं। वर्तमान में वे हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दे रही हैं। कुश्ती में आज के समय में वे सबसे सीनियर सक्रिय खिलाड़ी हैं, और इस उम्र में भी उनका निरंतर खेलना हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।"

Advertisement

उन्होंने लिखा, "हाल ही में हरियाणा में नेशनल के लिए हुए ट्रायल में उनके साथ अत्यंत अनुचित व्यवहार किया गया। निर्मला बूरा का ट्रायल तक नहीं लिया गया, न कोई कारण बताया गया और न कोई आधिकारिक सूचना दी गई। फेडरेशन में गुंडे-बदमाशों को बैठा दिया जो मनमर्जी से, बिना किसी पारदर्शिता के, खिलाड़ियों को शामिल या बाहर करने का निर्णय ले रहे हैं। दुर्भाग्य यह है कि हरियाणा और केंद्र का खेल मंत्रालय इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, जबकि खिलाड़ी पूरे वर्ष कड़ी मेहनत करते हैं और उचित अवसर की उम्मीद में रहते हैं।"

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निर्मला बूरा रोते हुए नजर आ रही हैं। विनेश ने इस वीडियो के साथ लिखा, "निर्मला बूरा हरियाणा की एक अत्यंत सम्मानित और उपलब्धि-सम्पन्न खिलाड़ी हैं। वे भीम अवार्डी, कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट, एशियन चैम्पियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट और 20 बार सीनियर नेशनल मेडलिस्ट रही हैं, जिनमें से 14–15 गोल्ड मेडल सिर्फ सीनियर नेशनल स्तर पर हैं। वर्तमान में वे हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दे रही हैं। कुश्ती में आज के समय में वे सबसे सीनियर सक्रिय खिलाड़ी हैं, और इस उम्र में भी उनका निरंतर खेलना हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

निर्मल हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में करनाल के मधुबन में तैनात हैं। उनके अनुसार, उन्हें 30 नवंबर को प्रतियोगिता के लिए निमंत्रण मिला था, लेकिन आयोजकों ने जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने का हवाला देते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार