New Delhi: भारत की मशहूर पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में ज्योति को 7-1 से शिकस्त दी। यह प्रतियोगिता सुप्रीम कोर्ट और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के दखल के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसके बाद उन्हें मुकाबले में हिस्सा लेने की इजाजत मिली थी।

Advertisement

दिग्गज रेसलर को डब्ल्यूएफआई ने पहले 50 किलोग्राम कैटेगरी तक ही सीमित कर दिया था, लेकिन इसके बाद महासंघ ने अपना फैसला बदला। यह बदलाव डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय सिंह के दखल के बाद हुआ, जिन्होंने 53 किलोग्राम ट्रायल में विनेश के शामिल होने का समर्थन किया था।

Advertisement

ज्योति के खिलाफ अपने पहले मैच में विनेश ने सावधानी से शुरुआत करते हुए स्टैंडिंग रेसलिंग का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक पुश-आउट से पहला अंक हासिल किया। इसके बाद डबल-लेग अटैक की कोशिश की, लेकिन उससे कोई अंक नहीं मिला। मैच का रुख दूसरे पीरियड की शुरुआत में तब बदला जब विनेश को एक्टिविटी क्लॉक पर रखा गया, जिससे उन्हें अपनी रफ्तार बढ़ानी पड़ी।

विनेश ने एक राइट-लेग अटैक को टेकडाउन में बदलकर 3-0 की बढ़त बना ली, और फिर ज्योति के एक जोरदार लेग अटैक को रोककर अपने डिफेंसिव हुनर ​​का प्रदर्शन किया। जवाबी हमले का फायदा उठाते हुए, विनेश ने तेजी से दो स्कोरिंग मूव्स किए और स्कोर 7-0 तक पहुंचा दिया। हालांकि, अंतिम पलों में ज्योति ने एक पुश-आउट प्वाइंट हासिल करके क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया।

इस जीत के साथ अब दूसरे राउंड में विनेश का मुकाबला निशु से होगा, जो रिया को 'फॉल' के जरिए हराकर आगे बढ़ी हैं। अगर मैच तय शेड्यूल के हिसाब से चलते हैं, तो विनेश और स्टार रेसलर अंतिम पंघाल के बीच एक बेहद रोमांचक फाइनल होने की उम्मीद है। हालांकि, विनेश का मुकाबला सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से होने की संभावना है।

दूसरी ओर, अंतिम पंघाल ने जोरदार शुरुआत करते हुए 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर तन्नू को महज 34 सेकंड में हराया। इस युवा रेसलर ने तेजी से अपनी विरोधी को 'फितले' मूव में फंसाया और लगातार पांच बार घुमाकर निर्णायक जीत हासिल की।

Advertisement

इस जीत के साथ अब दूसरे राउंड में विनेश का मुकाबला निशु से होगा, जो रिया को 'फॉल' के जरिए हराकर आगे बढ़ी हैं। अगर मैच तय शेड्यूल के हिसाब से चलते हैं, तो विनेश और स्टार रेसलर अंतिम पंघाल के बीच एक बेहद रोमांचक फाइनल होने की उम्मीद है। हालांकि, विनेश का मुकाबला सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से होने की संभावना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

शुरुआत में, डब्ल्यूएफआई ने तय किया था कि विनेश सिर्फ महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी में ही हिस्सा ले सकती हैं। विनेश ने इस फैसले का विरोध करते हुए फेडरेशन पर भेदभाव का आरोप लगाया। बातचीत और फेडरेशन के नेताओं के दखल के बाद, डब्ल्यूएफआई ने शनिवार सुबह अपना फैसला बदल लिया और उन्हें 53 किलोग्राम ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार