फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक इवेंट, फीफा विश्व कप 2026, की शुरुआत 11 जून से हो रही है। विश्व कप के नजदीक आते ही इसका रोमांच न सिर्फ हिस्सा ले रही टीमों के खिलाड़ियों पर देखने को मिल रहा है, बल्कि दुनियाभर के फुटबॉल फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों के पक्ष में लामबंद होने लगे हैं। फुटबॉल विश्व कप आए और ब्राजील का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता।

Advertisement

ब्राजील सबसे ज्यादा विश्व कप जीतने वाली टीम है। फुटबॉल का इतिहास पेले सहित कई असाधारण ब्राजीली खिलाड़ियों से भरा पड़ा है जिन्होंने इस खेल को समृद्ध बनाया है और दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन, जिस तरह हर टीम का डाउनफॉल आता है, ब्राजील का भी आया है। सर्वाधिक 5 बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) विश्व कप जीतने वाली ब्राजील 2002 के बाद से कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।

Advertisement

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी में आयोजित हो रहे फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ब्राजील छठी बार खिताब जीतने के लिए मैदान पर जोश दिखाने को तैयार है। इस बार जिस स्टार खिलाड़ी से टीम को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, वे हैं विनिसियस जूनियर।

ब्राजील सबसे ज्यादा विश्व कप जीतने वाली टीम है। फुटबॉल का इतिहास पेले सहित कई असाधारण ब्राजीली खिलाड़ियों से भरा पड़ा है जिन्होंने इस खेल को समृद्ध बनाया है और दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन, जिस तरह हर टीम का डाउनफॉल आता है, ब्राजील का भी आया है। सर्वाधिक 5 बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) विश्व कप जीतने वाली ब्राजील 2002 के बाद से कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

विनिसियस ने प्रोफेशनल फुटबॉल में रियल मैड्रिड के लिए कई बार असाधारण प्रदर्शन करते हुए जीत की यादगार कहानी लिखी है। विश्व कप 2026 में उनके पास अपने देश के लिए यादगार प्रदर्शन करने और 24 साल बाद खिताब दिलाने का मौका है। उनके पास अपने करिश्माई खेल के दम पर ब्राजील को उसका गौरव लौटाते हुए चैंपियन बनाने के साथ ही पूरी दुनिया में बड़ी लोकप्रियता हासिल करने का भी मौका है। ब्राजील के लिए खेले 47 मैचों में वह 8 गोल कर चुके हैं। विनिसियस कतर में खेले गए विश्व कप 2022 में भी ब्राजील टीम का हिस्सा थे और टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार