कुछ खिलाड़ी अपनी काबिलियत से खेल को ही मशहूर बना देते हैं। शतरंज के खेल में ऐसा ही एक दिग्गज खिलाड़ी भारत को भी मिला। नाम विश्वनाथन आनंद। आनंद ने अपने हुनर के दम पर भारत में उस खेल को पहचान दिलाई, जिसके बारे में एक समय पर शायद ही कोई बातचीत होती थी। आनंद पांच बार विश्व चैंपियन बने और वह खेल रत्न पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं।
हालांकि, विश्वनाथन आनंद के लिए 30 मई की तारीख बेहद मायने रखती है। साल 2012 में इसी तारीख को आनंद शतरंज की दुनिया में पांचवीं बार बेताज बादशाह बने थे। मॉस्को में विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने इसराइल के बोरिस गेलफैंड को मैराथन मुकाबले में हराया था। आनंद और गेलफैंड के बीच शुरुआती 12 गेम 6-6 से ड्रॉ रहे थे, जिसके बाद खिताबी मुकाबले का नतीजा टाईब्रेकर की मदद से हुआ था। टाईब्रेकर में आनंद ने 2.5 और 1.5 के अंतर से गेलफैंड को मात दी थी।
कुछ खिलाड़ी अपनी काबिलियत से खेल को ही मशहूर बना देते हैं। शतरंज के खेल में ऐसा ही एक दिग्गज खिलाड़ी भारत को भी मिला। नाम विश्वनाथन आनंद। आनंद ने अपने हुनर के दम पर भारत में उस खेल को पहचान दिलाई, जिसके बारे में एक समय पर शायद ही कोई बातचीत होती थी। आनंद पांच बार विश्व चैंपियन बने और वह खेल रत्न पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर भी हैं। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे एक साल पहले यानी 1987 में आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने। आनंद को शतरंज के खेल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए साल 1991/92 में राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण,पद्म भूषण और पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है।