पश्चिम बंगाल के खेल जगत में उस समय चिंता की लहर दौड़ गई जब राष्ट्रीय स्तर की 15 वर्षीय शूटर दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। हाल ही में राष्ट्रीय टीम के ट्रायल के लिए चयनित दमयंती गुरुवार दोपहर अपने घर से घरेलू सामान खरीदने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। शुक्रवार सुबह तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।

Advertisement

परिजनों के अनुसार, दमयंती अपने घर से मोबाइल फोन लेकर निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचीं, तो परिवार ने पहले रिश्तेदारों, दोस्तों और शूटिंग अकादमी के साथियों से संपर्क कर उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश की। हर प्रयास विफल होने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के इलाकों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान हावड़ा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दमयंती को प्लेटफॉर्म संख्या चार और पांच के बीच घूमते हुए देखा गया। पुलिस का कहना है कि यही वह आखिरी स्थान है, जहां उन्हें देखा गया था। इसके बाद वह किस दिशा में गईं या किसके साथ गईं, इसका अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों के अनुसार, दमयंती अपने घर से मोबाइल फोन लेकर निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचीं, तो परिवार ने पहले रिश्तेदारों, दोस्तों और शूटिंग अकादमी के साथियों से संपर्क कर उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश की। हर प्रयास विफल होने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

Also Read: LIVE Cricket Score

दमयंती के अचानक लापता होने से उनके माता-पिता गहरे सदमे में हैं। उनके दोस्त, पड़ोसी और शूटिंग समुदाय के साथी भी लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और रेलवे स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी, मोबाइल फोन की लोकेशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार