भारत सरकार द्वारा देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए हर रविवार को संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाई जा रही इस खास मुहिम के 85वें संस्करण की थीम 'नशा मुक्त भारत' रखी गई। संडे ऑन साइकिल के इस संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया, जिसमें भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ निगम, इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी गुरवीर सिंह, फिट इंडिया एम्बेसडर नरेंदर कुमार और मीनल पाठक ने हिस्सा लिया।
संडे ऑन साइकिल के 85वें संस्करण में शामिल होने को टीवी अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने अपने लिए शानदार अनुभव बताया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह आगे भी जब भी मौका मिलेगा इस खास मुहिम से हर बार जुड़ना चाहेंगे। पत्रकारों संग बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "आज की थीम 'नशा मुक्त भारत' थी। मैं ईमानदारी से यही कहना चाहूंगा कि अगर आपको किसी चीज का नशा करना है, तो आप सफलता का नशा कीजिए।"
सिद्धार्थ ने कहा, "जिम्नास्ट होने के नाते मैंने एक चीज सीखी है कि आपका जो शरीर है, वो आपकी संपत्ति है। यह कोई बैंक बैलेंस नहीं है, जिसको आप किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं। आपका ही शरीर है और मरते दम तक आपका ही रहेगा तो इसका ख्याल रखिए और यह आपकी जिम्मेदारी है। मुझे नहीं लगता है कि नशा आपको बेहतर इंसान बनाता है। अगर बेहतर इंसान बनना है, तो नशा मेहनत, काम और अपने लक्ष्य का कीजिए।"
संडे ऑन साइकिल के 85वें संस्करण में शामिल होने को टीवी अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने अपने लिए शानदार अनुभव बताया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह आगे भी जब भी मौका मिलेगा इस खास मुहिम से हर बार जुड़ना चाहेंगे। पत्रकारों संग बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "आज की थीम 'नशा मुक्त भारत' थी। मैं ईमानदारी से यही कहना चाहूंगा कि अगर आपको किसी चीज का नशा करना है, तो आप सफलता का नशा कीजिए।"
Also Read: LIVE Cricket Score
इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी गुरवीर सिंह ने भी इस खास मुहिम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश के काफी युवा नशा की तरफ जा रहे हैं और उसके देखते हुए फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने और हर दिन 30 मिनट अपने शरीर को देने के लिए प्रेरित करने की यह मुहिम काफी अच्छी है।