यूएस ओपन 2026 महिला एकल का फाइनल दुनिया की नंबर 1 एलेना रायबाकिना और नंबर 2 एरिना सबालेंका के बीच रविवार (आईएसटी के मुताबिक) को होना है। रायबाकिना पहली बार फाइनल में पहुंची हैं, जबकि सबालेंका लगातार अपना तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने की कोशिश में हैं।

Advertisement

सेमीफाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबालेंका के साथ होने वाले फाइनल को लेकर रायबाकिना ने कहा, "मुझे सबालेंका के खिलाफ अपनी पूरी ऊर्जा लगानी होगी। हम कई बार खेले हैं। हमने पहले भी अभ्यास किया है। वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी हैं।"

उन्होंने कहा, "उनके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से खेलना मुश्किल है। उनका गेम बड़ा है, सर्व बड़ा है, और मुझे अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आना होगा। एरिना के खिलाफ अपनी बेस्ट सर्व लानी होगी और सही समय पर सही फैसले लेने होंगे क्योंकि ज्यादातर समय स्कोर टाइट होता है और यहीं पर फैसले से फर्क पड़ता है। हम देखेंगे कि क्या होने वाला है, लेकिन मैं निश्चित रूप से अपनी पूरी कोशिश करूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।"

दोनों डब्ल्यूटीए टूर पर 18वीं बार आमने-सामने होंगी। सबालेंका 10-7 से आगे हैं। वे मेजर फाइनल में भी तीसरी बार मिलेंगी, पिछले दो मुकाबलों का हिसाब बराबर है। रायबाकिना और सबालेंका पहले भी दो बार मेजर फाइनल में एक-दूसरे से मिल चुकी हैं, दोनों ही ऑस्ट्रेलियन ओपन में टाइटल क्लैश थे। सबालेंका ने 2023 में जीता हासिल की थी, जबकि रायबाकिना ने 2026 में जीत हासिल कर हिसाब चुकता किया था।

उन्होंने कहा, "उनके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से खेलना मुश्किल है। उनका गेम बड़ा है, सर्व बड़ा है, और मुझे अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आना होगा। एरिना के खिलाफ अपनी बेस्ट सर्व लानी होगी और सही समय पर सही फैसले लेने होंगे क्योंकि ज्यादातर समय स्कोर टाइट होता है और यहीं पर फैसले से फर्क पड़ता है। हम देखेंगे कि क्या होने वाला है, लेकिन मैं निश्चित रूप से अपनी पूरी कोशिश करूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सबालेंका लगातार चौथी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। वह पिछले दो बार (2024, 2025) की विजेता रही हैं। बेलारूस की इस खिलाड़ी की नजर लगातार तीसरे खिताब पर है। वहीं, पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली रायबाकिना इस मौके को खिताब में बदलने की कोशिश करेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार