दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के क्वालिफायर शिंटारो मोचिजुकी को सीधे सेटों में 6-3, 7-6(0), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह लगातार पांचवां मौका है जब सिनर ने विंबलडन के अंतिम आठ का टिकट हासिल किया है।

Advertisement

इस जीत के साथ सिनर ओपन एरा में ग्रास कोर्ट मेजर के पांचवें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ 11वें खिलाड़ी हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों में केवल सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।

Advertisement

मैच की शुरुआत में जापान के शिंटारो मोचिज़ुकी ने शानदार खेल दिखाया और कुछ मौकों पर सिनर को दबाव में भी डाला। उन्होंने पहले ब्रेक प्वाइंट हासिल किया, लेकिन सिनर ने तुरंत वापसी कर ब्रेक बचा लिया। हालांकि, सिनर ने जल्द ही मोचिजुकी की सर्विस तोड़कर पहले सेट को 6-3 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मोचिजुकी ने अपनी सर्विस पर बेहतर नियंत्रण दिखाया और शुरुआती गेम में कोई पॉइंट नहीं गंवाया। उन्होंने लंबे रैलियों में भी सिनर को चुनौती दी। सात-ड्यूस तक गेम पहुंचा और सिनर को ब्रेक के मौके भी मिले, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सके। 4-4 की स्थिति तक मोचिजुकी ने मैच को बराबरी पर बनाए रखा और सिनर को कड़ी टक्कर दी। इस दौरान सिनर थोड़े निराश भी नजर आए, क्योंकि लंबे रैलियों में उन्हें कम सफलता मिल रही थी। मोचिजुकी ने अपने बैकहैंड और डिफेंस से कई शानदार अंक अपने नाम किए।

सिनर थोड़ी देर के लिए कोर्ट से बाहर गए और वापसी करने के बाद उनके खेल में अधिक आक्रामकता नजर आई। दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में मोचिजुकी ने गलतियां कीं, जिसका फायदा सिनर ने उठाया। उन्होंने टाई-ब्रेक 7-0 से जीतकर मैच पर पूरी पकड़ बना ली। इसके बाद तीसरे सेट में भी उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और 6-3 से सेट को जीतने के साथ ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मोचिजुकी ने अपनी सर्विस पर बेहतर नियंत्रण दिखाया और शुरुआती गेम में कोई पॉइंट नहीं गंवाया। उन्होंने लंबे रैलियों में भी सिनर को चुनौती दी। सात-ड्यूस तक गेम पहुंचा और सिनर को ब्रेक के मौके भी मिले, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सके। 4-4 की स्थिति तक मोचिजुकी ने मैच को बराबरी पर बनाए रखा और सिनर को कड़ी टक्कर दी। इस दौरान सिनर थोड़े निराश भी नजर आए, क्योंकि लंबे रैलियों में उन्हें कम सफलता मिल रही थी। मोचिजुकी ने अपने बैकहैंड और डिफेंस से कई शानदार अंक अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सिनर ने मोचिजुकी की तारीफ करते हुए कहा, "उन्हें खेलना बहुत मुश्किल था, खासकर इस सरफेस पर। मोचिजुकी को उनका गेम बहुत अच्छा सूट करता है। मैंने थोड़ा आक्रामक रहने की कोशिश की। दूसरे सेट में कुछ मौके मिले, लेकिन मैं उनका इस्तेमाल नहीं कर सका। इस मुकाबले में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। हर दिन थोड़ा और बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार