विंबलडन में सोमवार को इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने विमेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में एलेक्जेंड्रा एला को 6-4, 4-6, 6-3 से मात दी। चिलचिलाती गर्मी में सेंटर कोर्ट पर फिलीपींस की उभरती हुई खिलाड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए पाओलिनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

अब क्वार्टर फाइनल में पाओलिनी का मुकाबला 12वीं सीड मार्टा कोस्तयुक से होगा, जो ऐशलिन क्रूगर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-आठ के दौर में पहुंची हैं।

Advertisement

एलेक्जेंड्रा एला किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड तक पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इस मैच में एला के निडर शॉट और उनके दृढ़ संकल्प की झलक दिखी। 13वीं सीड पाओलिनी ने मैच की तेज शुरुआत करते हुए पहले सेट में 4-1 की बढ़त बनाकर खेल पर अपना नियंत्रण बनाने की कोशिश की। हालांकि, 21 वर्षीय बाएं हाथ की खिलाड़ी एला ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर ली।

पिछले राउंड में मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक को मात देने वालीं एला ने अपनी पकड़ मजबूत की और सेंटर कोर्ट पर उत्साहित दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया।

एलेक्जेंड्रा एला किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड तक पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इस मैच में एला के निडर शॉट और उनके दृढ़ संकल्प की झलक दिखी। 13वीं सीड पाओलिनी ने मैच की तेज शुरुआत करते हुए पहले सेट में 4-1 की बढ़त बनाकर खेल पर अपना नियंत्रण बनाने की कोशिश की। हालांकि, 21 वर्षीय बाएं हाथ की खिलाड़ी एला ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ ही पिछले साल की विंबलडन रनर-अप ऑल इंग्लैंड क्लब में एक और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि एला एक ऐतिहासिक सफर के बाद बाहर हो गईं। इस सफर ने उन्हें ग्रैंड स्लैम के दूसरे सप्ताह तक पहुंचने वाली पहली फिलीपीनी खिलाड़ी बनाया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार