Joao Fonseca: जोआओ फोंसेका ने बुधवार को विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचकर इतिहास रच दिया। 18 वर्षीय ब्राजीलियाई खिलाड़ी ने तीन घंटे से अधिक समय तक चले एक कठिन मुकाबले में अमेरिकी जेनसन ब्रूक्सबी को 6-4, 5-7, 6-2, 6-4 से हराया।

Advertisement

अपने करियर के सिर्फ चौथे टूर लेवल इवेंट में फोंसेका ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्वता दिखाई। कोर्ट 12 पर मुश्किल परिस्थितियों से जूझते हुए फोंसेका ने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ धैर्य बनाए रखा।

Advertisement

ईस्टबोर्न में फाइनल में भाग लेने वाले ब्रूक्सबी ने कुछ मौकों पर सफलता हासिल की। खासतौर पर दूसरे सेट में और चौथे सेट के ब्रेक के दौरान 4-4 से उन्होंने बराबरी की। लेकिन, फोंसेका ने सर्विस, तेज ग्राउंड स्ट्रोक और निडर आक्रामकता के साथ खतरे को जल्द ही खत्म कर दिया।

मैच तीन घंटे से ज्यादा चला और फोंसेका ने 50 विनर्स लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया, जिसमें चौथे सेट की शुरुआत में बेसलाइन के पीछे से एक शानदार स्ट्रेच्ड बैकहैंड भी शामिल था। ब्राजीलियाई खिलाड़ी को मैच देख रहे दर्शकों का भी भरपूर सहयोग मिला।

उनकी जीत ने उन्हें 2011 में बर्नार्ड टॉमिक के बाद विंबलडन में तीसरे दौर तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बना दिया। यह 2025 के सीजन में एक और बड़ी उपलब्धि है। फोंसेका ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने ग्रैंड स्लैम डेब्यू में तत्कालीन विश्व नंबर 9 एंड्री रूबलेव को हराकर तहलका मचाया था। एक महीने बाद, उन्होंने ब्यूनस आयर्स में अपना पहला एटीपी खिताब जीता, उसके बाद रोलां गैरो में शानदार प्रदर्शन किया, जहां वे तीसरे दौर तक पहुंचे थे।

मैच तीन घंटे से ज्यादा चला और फोंसेका ने 50 विनर्स लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया, जिसमें चौथे सेट की शुरुआत में बेसलाइन के पीछे से एक शानदार स्ट्रेच्ड बैकहैंड भी शामिल था। ब्राजीलियाई खिलाड़ी को मैच देख रहे दर्शकों का भी भरपूर सहयोग मिला।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार