अमेरिका की 26वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मैडिसन कीज ने विंबलडन 2026 के चौथे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमांडा अनिसिमोवा को 3-6, 6-2, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ कीज ने ग्रास कोर्ट पर अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार 10वें मैच में जीत हासिल की।
कीज ने अपने करियर में यह छठी बार विंबलडन के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है। हालांकि, मैच की शुरुआत अनिसिमोवा ने दमदार अंदाज में की। उन्होंने पहले सेट में शानदार खेल दिखाते हुए सेट को 6-3 से अपने नाम किया। हालांकि, इसके बाद कीज ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबले में जोरदार वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में आक्रामक खेल के दम पर 6-2 से जीत दर्ज की और मैच बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक तीसरे सेट में भी कीज ने अपना दबदबा बनाए रखा। उनके मजबूत बेसलाइन शॉट्स और बेहतरीन सर्विस का अनिसिमोवा के पास कोई जवाब नजर नहीं आया। कीज ने तीसरे सेट को 6-3 से जीतने के साथ ही मुकाबलों को भी अपने नाम कर लिया। कीज की यह उनके करियर की 30वीं विंबलडन मेन ड्रॉ जीत रही। इसके साथ ही उन्होंने अनिसिमोवो से रियाद में डब्ल्यूटीए फाइनल्स 2025 में मिली जीत का हिसाब भी चुकता कर लिया।
अनिसिमोवा के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। पहले सेट में शानदार शुरुआत करने के बावजूद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं। मैच के दौरान उन्होंने सात डबल फॉल्ट किए, जिनका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। दूसरे सेट में ब्रेक प्वाइंट पर किया गया एक डबल फॉल्ट उनके लिए काफी महंगा साबित हुआ और वहीं से मैच का रुख बदल गया।
निर्णायक तीसरे सेट में भी कीज ने अपना दबदबा बनाए रखा। उनके मजबूत बेसलाइन शॉट्स और बेहतरीन सर्विस का अनिसिमोवा के पास कोई जवाब नजर नहीं आया। कीज ने तीसरे सेट को 6-3 से जीतने के साथ ही मुकाबलों को भी अपने नाम कर लिया। कीज की यह उनके करियर की 30वीं विंबलडन मेन ड्रॉ जीत रही। इसके साथ ही उन्होंने अनिसिमोवो से रियाद में डब्ल्यूटीए फाइनल्स 2025 में मिली जीत का हिसाब भी चुकता कर लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
अब चौथे दौर में मैडिसन कीज का सामना नौवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा से होगा। नोस्कोवा ने भी शानदार संघर्ष करते हुए सोराना सिर्स्टिया को 2-6, 6-3, 7-6 (9) से हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। उन्होंने यह मुकाबला एक मैच प्वाइंट बचाने के बाद जीता, जिससे उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा होगा।