विंबलडन की शुरुआत साल 1877 में हुई थी, जिसे टेनिस दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। शुरुआत में विंबलडन में सिर्फ पुरुष खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते थे, लेकिन साल 1884 से इसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया।
विंबलडन में विमेंस सिंगल्स का पहला खिताब ब्रिटेन की मौड वॉटसन ने अपने नाम किया था। 'एमेच्योर एरा' में, अमेरिका की हेलन विल्स मूडी ने सर्वाधिक 8 विमेंस सिंगल्स खिताब जीते। हेलन ने साल 1927, 1928, 1929, 1930, 1932, 1933, 1935, 1938 में यह कारनामा किया था।
साल 1968 में टेनिस के नियम बदले और टूर्नामेंट सभी के लिए ओपन (खुले) हो गए। इसी के साथ 'ओपन एरा' की शुरुआत हुई। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ओपन एरा में सर्वाधिक सर्वाधिक विमेंस सिंगल्स खिताब जीते हैं।
ओपन एरा में यह रिकॉर्ड चेक-अमेरिकी टेनिस दिग्गज मार्टिना नवरातिलोवा के नाम पर है, जिन्होंने साल 1978, 1979, 1982, 1983, 1984, 1985, 1986, 1987 और 1990 में यह कारनामा किया था।
जर्मनी की स्टेफी ग्राफ और यूएसए की सेरेना विलियम्स 7-7 खिताब के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। स्टेफी ग्राफ ने साल 1988, 1989, 1991, 1992, 1993, 1995 और 1996 में विमेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किए थे। वहीं, सेरना विलियम्स ने साल 2002, 2003, 2009, 2010, 2012, 2015 और 2016 में ऐसा किया था।
ओपन एरा में यह रिकॉर्ड चेक-अमेरिकी टेनिस दिग्गज मार्टिना नवरातिलोवा के नाम पर है, जिन्होंने साल 1978, 1979, 1982, 1983, 1984, 1985, 1986, 1987 और 1990 में यह कारनामा किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
एक ओर महिलाओं में मार्टिना नवरातिलोवा सर्वाधिक सिंगल्स खिताब जीतने वाली खिलाड़ी हैं, तो दूसरी तरफ पुरुषों में रोजर फेडरर सर्वाधिक 8 बार (2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017) यह टाइटल अपने नाम कर चुके हैं।