दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विंबलडन 2026 के महिला एकल मुकाबले के चौथे दौर में जगह बना ली है। तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 33 मिनट तक चला।

Advertisement

अपनी आक्रामक खेल शैली के लिए मशहूर सबालेंका और ओस्टापेंको ने मुकाबले में दमदार शॉट लगाए, लेकिन सबालेंका ने बेहतर संयम और समझदारी के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने पहली बार विंबलडन का खिताब जीतने की अपनी उम्मीद भी कायम रखी। इससे पहले, वह इस टूर्नामेंट में तीन बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं। अब चौथे दौर में सबालेंका का मुकाबला जापान की पूर्व विश्व नंबर एक नाओमी ओसाका से होगा। यह मैच टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

Advertisement

14वीं वरीयता प्राप्त ओसाका ने भी तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रही डारिया कसाटकिना को सिर्फ 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई। इसके साथ ही ओसाका अब चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में कम से कम एक बार चौथे दौर तक पहुंचने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन का खिताब दो-दो बार जीता है।

अपनी आक्रामक खेल शैली के लिए मशहूर सबालेंका और ओस्टापेंको ने मुकाबले में दमदार शॉट लगाए, लेकिन सबालेंका ने बेहतर संयम और समझदारी के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने पहली बार विंबलडन का खिताब जीतने की अपनी उम्मीद भी कायम रखी। इससे पहले, वह इस टूर्नामेंट में तीन बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं। अब चौथे दौर में सबालेंका का मुकाबला जापान की पूर्व विश्व नंबर एक नाओमी ओसाका से होगा। यह मैच टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, दूसरे दौर में सबालेंका को अमेरिका की मैककार्टनी केसलर के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली थी। दूसरे सेट में वह 5-2 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए चार सेट पॉइंट बचाए और मुकाबला 6-1, 7-6 (9) से अपने नाम किया था। वहीं, ओस्टापेंको ने दूसरे दौर में क्रोएशिया की एंटोनिया रुजिक को सिर्फ 66 मिनट में 6-2, 6-0 से हराया था। इस मैच में उन्होंने 34 विनर लगाए और केवल 10 अनफोर्स्ड गलतियां की थीं। हालांकि, सबालेंका के खिलाफ वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार