विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। दुनियाभर के टेनिस प्रेमी इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम पर नजर लगाए हुए हैं। भारत के टेनिस प्रेमियों की चाहत है कि भारतीय खिलाड़ी विंबलडन में अपना जलवा दिखाएं। आइए बताते हैं कि अब तक किन भारतीय खिलाड़ियों ने विंबलडन खिताब जीतने में सफलता पाई है।

Advertisement

लिएंडर पेस: भारतीय टेनिस में लिएंडर पेस का नाम बहुत बड़ा है। ओलंपिक में टेनिस में देश के लिए एकमात्र पदक जीतने का रिकॉर्ड रखने वाले पेस का ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। एकल में उन्हें सफलता नहीं मिली है, लेकिन डबल्स और मिश्रित डबल्स में पेस के नाम बड़ी सफलता है। जहां तक विंबलडन की बात है, तो पेस ने 5 बार विंबलडन का खिताब जीता है। 1999 में उन्होंने पुरुष डबल्स, 1999, 2003, 2010, और 2015 में मिश्रित डबल्स में विंबलडन का खिताब जीता था।

Advertisement

महेश भूपति: देश में टेनिस के क्षेत्र में महेश भूपति भी काफी बड़े नाम हैं। लिएंडर पेस के साथ वह लंबे समय तक डबल्स में खेले हैं। पेस के साथ भूपति ने खिताब भी जीते हैं। भूपति ने 1999 में पेस के साथ ही पुरुष डबल्स का खिताब जीता था। इसके बाद, 2002 और 2005 में उन्होंने मिश्रित डबल्स का खिताब जीता था।

लिएंडर पेस: भारतीय टेनिस में लिएंडर पेस का नाम बहुत बड़ा है। ओलंपिक में टेनिस में देश के लिए एकमात्र पदक जीतने का रिकॉर्ड रखने वाले पेस का ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। एकल में उन्हें सफलता नहीं मिली है, लेकिन डबल्स और मिश्रित डबल्स में पेस के नाम बड़ी सफलता है। जहां तक विंबलडन की बात है, तो पेस ने 5 बार विंबलडन का खिताब जीता है। 1999 में उन्होंने पुरुष डबल्स, 1999, 2003, 2010, और 2015 में मिश्रित डबल्स में विंबलडन का खिताब जीता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

सानिया मिर्जा: देश में महिला टेनिस का सबसे बड़ा और सफल चेहरा सानिया मिर्जा का है। सानिया ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ देश का नाम रोशन किया है, बल्कि लड़कियों में टेनिस के प्रति उत्साह भी बढ़ाया है। सानिया विंबलडन का खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2015 में महिला डबल्स का खिताब जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार